अपना बूथ सबसे मजबूत महिला मोर्चा मंडल की समीक्षा बैठक हुई एकात्म परिसर में संपन्न

0
रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा की महिला मोर्चा की सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री समीक्षा बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा के नेतृत्व में आहूत की गई थी।
इस बैठक का मुख्य विषय अपना बूथ सबसे मजबूत के साथ अपने अपने मंडलों में पूर्व में  किये गये कार्याे की समीक्षा की गई तद्उपरांत मंडल के सभी पदाधिकारीयों अपने विधानसभा क्षेत्रानुसार प्रत्येक पदाधिकारी को 5 बूथों की जिम्मेदारी सहित  50-50 बहनों को जोड़ने के कार्य की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने रायपुर उत्तर विधानसभा के विस्तारक अभिषेक राय द्वारा सबंधित विषय में विस्तृत चर्चा कर चारों मंडलो की अलग अलग बैठक तिथी अनुसार तय की गई। मंडल अनुसार बैठकों का क्रम दिनांक 19 सितम्बर 2018 से शुरू होकर प्रथम बैठक जवाहर नगर मंडल महिला मोर्चा की बैठक संध्या 4 बजे तथा उसी क्रम में फाफाडीह मंडल की बैठक 20 सितम्बर 2018 संध्या 4 बजे व शंकरनगर मंडल की बैठक 27 सितम्बर 2018 एवं तेलीबांधा मंडल की बैठक उसके अगली तिथी में रखी गई है। बैठक में मंडल के  सभी पदाधिकारी एवं मंडल क्षेत्र में निवासरत जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।
आज की इस महती बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा के साथ जिले के पदाधिकारी  किरण देवांगन, पल्लवी भोसले, मंडल अध्यक्ष सरोज पांडे, कपिला सिंग, विद्या बाला, गीता रेड्डी एवं जिला एवं मंडल के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed