प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक संपन्न

0

रायपुर/ आज कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन भवन वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एआईसीसी के महामंत्री प्रशासन मोतीलाल वोरा, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, एआईसीसी के सचिव डॉ. चंदन यादव के उपस्थिति में संपन्न हुई। चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने की। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मो.अकबर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक देवती कर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, इंटूक अध्यक्ष संजय सिंह, सेवादल प्रमुख चैनसिंह सामले शामिल हुये।
स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भुनेश्वर कलिता ने राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed