चुनाव जीतने भाजपा बूथ कायकर्ताओं को चार्ज कर रही

0

जगदलपुर । विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी जहां अपने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में जुटी है। भाजपा बूथ मजबूत करने मैराथन बैठक लेकर चार्ज करने का काम क्र रही है। बुधवार को भाजपा की जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा की बैठक संभाग मुख्यालय और तोकापाल ब्लाक मुख्यालय में किया गया। जिसमें सभी मतदान केंद्रों के पोलिंग पदाधिकारी शामिल हुए।
शहर के जवाहरलाल नेहरू वार्ड स्थित अभिनंदन पार्क में हुई बैठक में जगदलपुर विधानसभा प्रभारी गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल और स्थानीय विधायक संतोष बाफना ने मतदान केन्द्रों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। बैठक में जगदलपुर, नगरनार, नानगुर और दरभा मंडल के मतदान केन्द्रों के पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं दिल्ली से पहुंचे चंद्र बजाज ने कार्यकर्ताओं को पावर पाईंट प्रजेनटेशन देकर विकास अटलदूत की कार्यप्रणाली को समझाया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और स्व अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जगदलपुर विधानसभा प्रभारी विश्वेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के लिए मतदाताओं से सतत संपर्क स्थापित करने की बात कही। कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत की भावना को लेकर कार्य करें। क्योंकि बूथ जीते तो चुनाव जीते। उन्होंने पार्टी की ओर से सभी मतदान केन्द्र के क्षेत्रों में कलश लेकर मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर उन्हें अटल स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके घर से मिट्टी एकत्रित करेंगे। उक्त कलश की मिट्टी को रायपुर में अटल स्मृति स्मारिका निर्माण स्थल पर पहुंचाएंगे। साथ ही अटल के व्यक्तित्व और विचारों को मतदाताओं तक पहुंचाएंगे। अशोक पांडे ने कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता जाता है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जितनी मजबूती से कार्य करेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी और जीत सुनिश्चत होगा।
विधायक संतोष बाफना ने कहा कि बूथ स्तर पर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाकर भाजपा ने जनता के समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया है। प्रदेश सरकार की कार्य से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने तीन बार भाजपा को जिताई है और कार्यकर्ताओं के बल पर चौथी बार भी चुनाव जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। बैठक में जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, उत्तमलाल वर्मा, संजय विश्वकर्मा, राजेन्द्र बाजपेयी, धरमू मंडावी, अर्जुन सेठिया, संतोष बघेल, श्रीधर ओझा, आयेन्द्र सिंह आर्य, सुधीर शर्मा, रजनीश पानी ग्राही, संग्राम सिंह राणा, राममूर्ति पांडे, वेदांत दीक्षिक मनोहरदत्त तिवारी, आशु पाल, रघुवंश श्रीवास्तव, श्रीपाल जैन, लक्ष्मी कश्यप, माया रानी, प्रदीप देवांगन, राजपाल कसेर, रघु सेठिया, राजेश शर्मा, रौशन सिसोदिया, संतोष त्रिपाठी, राकेश तिवारी और अन्य कार्यकर्तागण काफी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *