सरकारी कोष मंच के भाजपाईकरण से लोकतंत्र शर्मसार – कांग्रेस

0

कांग्रेस के हजारो शेर के सामने प्रशासन ढेर
विरोध के काले गुब्बारो से पटा आसमान

 

रायपुर/ राजनांदगांव विकास यात्रा का दुसरा चरण के नाम से जो राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है उसका विरोध कांग्रेस ने व्यापक विरोध किया है। कांग्रेस के ऐलान के बाद प्रशासन ने व्यवस्था तगड़ी की थी किन्तु कांग्रेस के आक्रोश के सामने पूरा प्रशासन नाकाम होकर ढेर हो गई। प्रशासनिक आतंकवाद के चलते जिलाअध्यक्ष नवाज खान ,विधायक भोलाराम साहू, दलेश्वर साहू, गिरवर जंघेल, तेजकुंवर नेताम सहित चौतरफा हजारोंनेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुएं कहा कि जिस अटल जी के नाम से विकास अटल विकास यात्रा का मंच बनाया गया था उस मंच से ही अटल जी की फोटो गायब थी राहुल गांधी जी के पीडियों का हिसाब पूछने वाले पहले अपने गिरेबा झाके राहुल जी के परदादा एवं दादा की दानवीरता, दादी इंदिरा जी, पिता राजीव जी के आंतक के खिलाफ विरोध के चलते हत्या माता सोनिया जी स्वयं राहुल जी जिन्होंने प्रधानमंत्री जैसे पद को त्याग किया। उनके बारे में बात

कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। वहीं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण और स्वय अमित शाह के अपराधिक कारनामे और तड़ीपार होने का इतिहास जनता जानती है। और डोगरगढ़ के मंच से नान घोटाला में लिप्त रमन सिंह और पनामा मामले के अभिषेक सिंह की तारीफ कर और रमन सिंह जो छत्तीसगढ़ की जनता का 35 किलो चावल को कम कर 7 किलो में समेटने वाले और शराब की मात्रा 4 पऊआ से बढ़ाकर 8 पऊआ करने वाले की तारीफ कर छ.ग. की जनता के साथ अन्याय किया।
राजनांदगांव जिले के कांग्रेसजनों ने कांग्रेसजनों ने जनप्रतिनिधीयों ने और जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान ने आक्रोश भरे शब्दों में कहा कि जो सरकार किसानों को 2100/- समर्थन मूल्य धान बोनस, फसल बीमा, सूखा राहत राशि नहीं दे रही उसे विकास यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं राज्य में विकास का एक भी माडल नहीं है मूलभूत कार्य सरकार की जिम्मेदारी है जिससे भी भाजपा सरकार बच रही है। डोगरगड़ की सभा जो शासकीय आयोजन था में जिसप्रकार से भाजपाईकरण किया गया वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक के साथ शर्मनाक है। विकास की आड़ में सरकारी खजाने पर जो गिद्ध दृष्टि छत्तीसगढ़ भाजपा ने लगाई है और उनका जनाधार खिसक रहा है इसी के चलते नए नए नौटकी करने आमादा है और अटल जी की मृत्यु को सत्ता की सीढ़ी बनाने का असफल प्रयास और स्मारक हेतु घर – घर से मिट्टी एकत्रित करने का स्वांग कर रहे है। पहले भाजपा यह बताए कि राम मंदिर के ईटो व चन्दा का क्या हुआ अटल जी की मूर्ति मिट्टी से बनेगी या धातु से बिना कार्ययोजना सरकार जो विकास की आड में विनास लीला कर रही है उससे जनता भटकने वाली नहीं यह यात्रा भाजपा की विनास यात्रा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed