मोदी सरकार के राफेल विमान खरीदी घोटाले को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

0

रायपुर/मोदी सरकार द्वारा राफेल विमान खरीदी में किये गये भ्रष्टाचार को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जायेगी। राफेल घोटाले को उजागर करने के लिये कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने पूरे देश में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता देश भर के विभिन्न राज्यों में पत्रकारवार्तायें लेकर राफेल घोटाले के तथ्यों को उजागर कर रहे है। छत्तीसगढ़ में एआईसीसी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ बिलासपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। 6 सिंतबर तक प्रदेश के अन्य जिलों में पत्रकारवातायें अयोजित की जायेगी। 7 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन एवं रैली निकाल कर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जायेगा। 16 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य प्रदेश मुख्यालय में आंदोलन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार के द्वारा लड़ाकू विमान राफेल के खरीदी में किये गये भ्रष्टाचार को उजागर करने कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन रैली के अलावा बेनर, पोस्टर, होंर्डिग, पाम्पलेट के माध्यम से जनजागरण करेगी। कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों नेताओं, कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्रो में राफेल घोटाले को उजागर करने अपनी अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed