प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की पत्रकारों से चर्चा

0


रायपुर/ नवनिर्मित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के संचार विभाग का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। पूजा अर्चना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राजीव भवन के प्रेसवार्ता हाल में प्रथम पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा अनुमोदित प्रदेश कांग्रेस के नये 108 ब्लाक संगठन की घोषणा की। पूर्व में 199 से ब्लाक संगठन कार्य कर रहे थे जो अब 307 ब्लाक संगठन हो गये। दुर्ग में डेंगू फैलने पर राज्य

की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि दुर्ग में स्टेडियम के नजदीक पूर्व महापौर सरोज पांडे और वर्तमान भाजपा महापौर के बीच हठधर्मिता से उसी स्थान पर बाजार खोल दिया गया जिससे अत्यधिक कचरा इकट्ठा होना और वह भी कलेक्टर और एसपी बंगले के नजदीक तथा सरकारी अधिकारी भी वहां रहते हैं। वहाँ हायर सेकेंडरी स्कूल है और पॉश कालोनी है वहां आप खड़े नहीं हो सकते उसी कचरे को दर्जनों गाय जाकर खा रही हैं। बदबू इतनी कि वहां खड़ा रहना भी मुश्किल होता है। इनके स्वच्छता अभियान की पोल भी खुल चुकी है। अधिकारी पूरी तरह निरंकुश हो चुके हैं। मनमानी कर रहे हैं। छोटे कर्मचारी कुछ हद तक महापौर की सुनते हैं, मगर जिम्मेदार पद पर बैठे हुए बड़े लोग कमिश्नर नगर निगम, कलेक्टर-एसपी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह कार्य कर रहे हैं। समूचे प्रदेश में बड़े अधिकारी, कलेक्टर, पीएचई जैसे सभी विभागों के अधिकारी मोबाइल और टिफिन वितरण के काम में लगे हुए हैं। डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बचने और लड़ने के उपायों पर उनका कोई ध्यान नहीं है। बस्तर में मुठभेड़ के दावो की जांच के लिए कमेटी गठन किये है। प्रेसवार्ता में राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग के सदस्य रमेश वल्यानी, आर.पी. सिंह, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, मो. असलम, एम. इकबाल. धनंजय सिंह ठाकुर. प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *