मुख्यमंत्री ने किया 384 करोड़ के 104 निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन..

0


रायपुर-मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय दुर्ग में आयोजित मोबाइल तिहार के अवसर पर जिले के विकास के लिए 384 करोड़ रूपए के 104 विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 68.25 करोड़ रूपए के पूर्ण हो चुके 35 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और करीब 316 करोड़ रूपए के नये स्वीकृत 69 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। उनके हाथों लोकार्पित निर्माण कार्यों में दुर्ग राजनांदगांव मार्ग पर शिवनाथ नदी में 25 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *