विधानसभा अध्यक्ष की अनुशंसा पर कसडोल विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 22 लाख 30 हजार रूपए के विकास कार्य स्वीकृत

0


(भानु प्रताप साहू)
कसडोल। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल की अनुशंसा पर कसडोल विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 22 लाख 30 हजार रूपए की लागत के 40 विकास कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 5 हजार 800 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के 29 विकास कार्यो के लिए एक करोड़ 50 लाख 80 हजार रूपए और 11 सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 71 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। श्री अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड बलौदाबाजार में 1600 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के 8 विकास कार्यो के लिए 41 लाख 60 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से ग्राम पंचायत धाराशिव की मुख्य बस्ती में 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बगबुडा में पूर्व माध्यमिक शाला से पंचायत भवन होते हुए गौठान तक 200 मीटर सी.सी. रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कोलिहा में गिरवर वर्मा घर से भागवत वर्मा घर तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कोरदा की मुख्य बस्ती में 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत ताराशिव में दशरथ पटेल घर से गीता राम पटेल के घर तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत अमलकुण्डा में परसराम ध्रुव घर से रामसागर तालाब तक 300 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम पंचायत लाहोद के वार्ड क्रमांक-10 में नरेश साहू घर से दशरथ पटेल घर तक 100 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम पंचायत लवनबंद के वार्ड क्रमांक-4 में महामाया चौक से नंदकुमार फैकर के घर तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विकास खण्ड कसडोल में 1600 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के 7 विकास कार्यो के लिए 41 लाख 60 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से ग्राम पंचायत खर्वे के गुड़ी चौक से बहादुर यादव के घर तक 200 मीटर सी.सी. रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए और इसी ग्राम पंचायत में जयराम घर से आंगनबाड़ी भवन तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत मोहतरा (क) में 300 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम पंचायत खर्री में खंमन वर्मा घर से टेलर घर तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कोट (क) में रामनाथ घर से महामाई तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत मोहतरा (क) के ग्राम गोरधा में पुराना कुआ से गुड़ी चौक तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत असनींद के कंवर पारा में बलराम घर से तालाब तक 300 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। श्री अग्रवाल ने बताया कि विकास खण्ड पलारी में 2600 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के 14 विकास कार्यो के लिए 67 लाख 60 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से ग्राम पंचायत बलौदी में अयंतु घर से मेन रोड तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कोसमंदा में नाथू वर्मा घर से मोहन वर्मा घर तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए और मोहन वर्मा के घर से पंचायत तक 100 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम पंचायत केसला में घासीदास चौक से आंगनबाड़ी तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सिसदेवरी में मारकण्डे चन्द्राकर घर से किसुन साहू घर तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत पठारीडीह की मुख्य बस्ती में 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए और जगराम जायसवाल घर से बिरझा यादव घर तक 100 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम पंचायत रोहांसी के वार्ड क्रमांक-16 में मुख्य मार्ग से स्टेट बैंक होते हुए वन काष्ठागार से खलिहान तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सकरी (प) में दुर्गा वर्मा घर से तालाब तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सर्रा में मेन रोड से सरपंच घर तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत ससहा में हाई स्कूल से पानी टंकी तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए और प्रेम साहू घर से हेमलाल साहू घर अटल चौक तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत दतान (प) की नगपुरा बस्ती में 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए और ग्राम पंचायत गबौद (सु) में सरकारी कुआं से भूपेन्द्र वर्मा घर तक 200 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड बलौदाबाजार में 2 सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 13 लाख रूपए, विकास खण्ड कसडोल में 8 सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 52 लाख रूपए और पलारी विकास खण्ड में एक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से विकास खण्ड बलौदाबाजार की ग्राम पंचायत कुम्हारी के क्षत्रिय पारा और ग्राम पंचायत अमलकुण्डा के आदिवासी पारा, कसडोल विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बल्दाकछार की मुख्य बस्ती, ग्राम पंचायत कटगी के वार्ड कमलीडीह, ग्राम पंचायत मोहतरा (क) के वार्ड क्रमांक-14, ग्राम पंचायत पिसीद के पटेल पारा और देवांगन पारा, ग्राम पंचायत परसदा के ग्राम नंदनिया के गाडा चौहान पारा, ग्राम पंचायत छरछेद की पुरानी बस्ती, ग्राम पंचायत अवराई के आदिवासी पारा तथा विकास खण्ड पलारी की ग्राम पंचायत सुन्द्रावन में मेनरोड शमशानघाट के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50-6.50 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *