भाजपा ने अपनी गलतियों, और कमियों के आधार पर अपनी पराजय स्वीकार ली है।जोगी

0

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर। जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने प्रेस विज्ञप्ति जरी करते हुए बताया  की हाल ही में सम्पन्न भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से दो स्पष्ट संदेश मिलते हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में यह तय करना की आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ेगी,  स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि अब स्वतः भाजपा का संगठन यह मान रहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह के नेतृत्व में चुनाव कतई नहीं जीते जा सकते। भाजपा का यह महत्वपूर्ण निर्णय प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से प्रमाणित करता है कि अपने वर्तमान स्वरूप में प्रदेश में भाजपा ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से यह भी स्पष्ट है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह के नेतृत्व में भाजपा की पराजय सुनिश्चित होने का आभास भी संगठन को हो गया है। अभी तक भाजपा मीडिया और अन्य श्रोतों का सहारा लेकर यह डिंडोरा पीटती रही है कि डा. रमनसिंह के लगभग 14 वर्षों के कार्यकाल में अभूतपूर्व उपलब्धियां हुई हैं और उनके काम और नाम के आधार पर चुनाव जीते जा सकते हैं। देर से ही सही भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि डा. रमनसिंह के नेतृत्व को सामने रखकर वह चुनाव नहीं जीत सकती। प्रदेश में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के गठन, उद्भव और बढ़ते हुए प्रभाव के आगे भाजपा की यह स्वीकारोक्ति स्वाभाविक है। यदि भाजपा अब भी डा. रमनसिंह के नेतृत्व को कुशल और सफल और उत्साहवर्धक मानती है तो हिम्मत करके उन्हें डा. रमनसिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह द्वारा प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह नसीहत देना कि ‘‘कम से कम एक साल के लिए तो कमीशन छोड़ दों” पूर्णतः स्पष्ट करता है कि अभी तक डा. रमनसिंह की सरकार हर स्तर पर कमीशनखोरी के आधार पर चल रही है। भ्रष्टाचार और लूट की सभी हदें पारकर भाजपा ने प्रदेश में घिनौने भ्रष्टाचार के नये कीर्तिमान स्थापित किये है और अब प्रदेश के लोगों को सन्देह नहीं कि डा. रमनसिंह वाली सरकार वर्तमान में पूरे राष्ट्र में सबसे भ्रष्ट सरकार हैं

प्रदेश की जनता जानती है कि अनगिनत घोटालों में ख्याति प्राप्त करके वर्तमान भाजपा की सरकार अब चुनाव का समय नजदीक आने पर इस कालिख को मिटाना चाहती है। नान घोटाला, धान घोटाला, परिवहन घोटाला, बारदाना घोटाला, आंख फुड़वा कांड, गर्भवती महिलाओं को जहर भरी दवाईयां देकर निर्दोष आदिवासी महिलाओं की नसबंदी आपरेशन में हुई मौतें, शासकीय ठेकों में कमीशनखोरी, सरकार द्वारा सड़क आदि के निर्माण में गुणवत्ता की परवाह न करना इत्यादी हजारों घोटाले डा. रमनसिंह के नेतृत्व पर आंख गड़ाकर देख रहे हैं । प्रदेश की जनता नीचे से लेकर सर्वोच्च स्तर पर किये जा रहे भ्रष्टाचार से परेशानी की पराकाष्टा तक पहुंच गई है।

            अब यह स्पष्ट है कि रायगढ़ बैठक में स्वतः भाजपा ने अपनी गलतियों, कमियों के आधार पर अपनी पराजय स्वीकार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *