युवा मोर्चा की संकल्प यात्रा पहुची पाली,अभिलाष पांडेय का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

0
बिरसिंहपुर पाली –  (तपस गुप्ता)  बीते 15 जून से 3 जुलाई तक चलने वाली युवा मोर्चा को संकल्प यात्रा आज पाली नगर पहुची। इस यात्रा में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय महामंत्री दिलीप पांडेय उपाध्यक्ष जितेंद्र जगवानी पिल्लू प्रदीप सोनी प्रदीप सोनकर बहादुर सिंह सुदामा विश्वकर्मा श्रीधर राव मनीष तिवारी प्रदीप शुक्ला राजेश कोल अंशुल सोनी ब्रजेश उपाध्याय सहित अन्य युवामोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभिलाष पांडेय ने सर्वप्रथम माता बिरासिनी के दरबार पहुचे जहाँ पूजा अर्चना कर माता बिरासिनी से आशीर्वाद लिया वही अति उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अध्यक्ष का फूलमाला व चुनरी भेंट कर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने कहा को
पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा युवा संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत करा रहे है। पहले प्रदेश बीमारू राज्य था जिसे भाजपा ने मजबूत प्रदेश बनाया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा भारी बहुमत के साथ प्रदेश में जीतेगी। हम दो सौ कमल का फूल पहनाकर अपने विधायको को पुनः विधानसभा में भेजेंगे। गौरतलब है कि अभिलाष पांडेय शहडोल कार्यक्रम में शामिल होकर उमरिया जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *