पुतिन ने रूस में चौथी बार संभाली राष्ट्रपति पद की कमान

0

मॉस्को। रूस में व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को छह साल के एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली। दो महीने पहले हुए चुनाव में करीब 77 फीसद वोट पाकर वह चौथी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के आंद्रेयेवस्की हॉल को पूरी तरह सजाया गया था। पुतिन ने सोने की नक्काशी वाली संविधान की कॉपी हाथ में लेकर रूसी जनता की सेवा, उनके अधिकारों एवं स्वतंत्रता की रक्षा और रूस की संप्रभुता की रक्षा की शपथ ली। उन्होंने कहा, ‘मैं रूस के वर्तमान और भविष्य के लिए सब कुछ संभव करने को अपना कर्तव्य और अपनी जिंदगी का मकसद मानता हूं।’

पुतिन ने ऐसे समय में चौथी बार राष्ट्रपति का पद संभाला है जब रूस का पश्चिमी देशों के साथ टकराव चल रहा है। रूस की अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में है और उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद क्या होगा, इसको लेकर अनिश्चितता है। रूस के संविधान के तहत 2024 में नया कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुतिन चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *