महिला समृद्धि, स्वाभिमान और सशक्तिकरण कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है

0

भाजपा ने तो चुनावी लाभ के लिये महिलाओं के साथ केवल छल ही किया है

एआईसीसी के राष्ट्रीय मीडिया कोऑडिनेटर राधिका खेड़ा ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि बेटियों को, महिलाओं को लक्ष्मी कहा जाता है क्योंकि लक्ष्मी माता पार शक्ति हैं और पूरे संसार की अच्छी एनर्जी उनके अंदर है। उन्हें ब्रह्मांड की ऊर्जा माना जाता है। बेटी के घर में पैदा होने से एक सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है एक पुरानी कहावत है कि भगवान उसी घर में वास करते हैं जहां महिलाओं की इज्जत होती है और इस दैवीय महत्व के कारण ही बेटियों को लक्ष्मी कहा जाता है। और इसीलिए छत्तीसगढ़ के कका, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के लिए, कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ की प्रत्येक महिला का सम्मान, आदर, सुरकशा व शशक्तीकरण बहुत महत्वपूर्ण है। महिला समृद्ध और खुश तो छत्तीसगढ़ प्रदेश भी उन्नति करेगा।
छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियों को दीपावली के शुभ अवसर पर, लक्ष्मी पूजा के दिन कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने वादा किया, कि कांग्रेस की नई सरकार प्रत्येक महिला को हर साल 15,000 रुपए उनके खातों में देगी। इसके लिए कांग्रेस सरकार “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” शुरु करेगी। और इसके लिए हम प्रदेश की महिलों को किसी भी लाइन में खड़ा नहीं करेंगे।
कांग्रेस महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाना चाहती है, साथ ही साथ महिलाओं को समर्थ, स्वस्थ और शिक्षित भी बनाना चाहती है।
हमारे घोषणा पत्र में कई योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए हैं।
ऽ हम उनको सक्षम बनाने के लिये ‘गृह लक्ष्मी योजना’ के साथ उनके खर्च में कटौती के लिये महतारी न्याय योजना में सस्ती गैस देंगे।
ऽ इसके तहत गैस सिलेंडर भरवाने पर महिलाओं के खाते में 500 रुपए आएंगे।
ऽ जिन परिवारों में उज्जवला गैस कनेक्शन है वहां महिलाओं को अब गैस सिलेंडर के लिए मात्र 107 रुपए में मिल जाएगा।
ऽ छत्तीसगढ़ में 34 लाख लोगों को फ़ायदा होगा।
ऽ जबकि ग़रीबी रेखा से ऊपर के परिवारों को गैस सिलेंडर सिर्फ़ 407 रुपए में मिलेगा. इससे और 25 लाख को लाभ मिलेगा।
ऽ वही भाजपा की घोषणा में सिर्फ़ ग़रीब वर्ग की महिलाओं को गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा और बाक़ी सभी को गैस पहले की तरह ही 976 रुपए में मिलती रहेगी।
ऽ भाजपा की इस जुमला योजना के चलते 25 लाख परिवारों पर गैस सिलेंडर का बोझ कम नहीं होगा।
ऽ इसके अलावा कांग्रेस ने ज्ञळ से च्ळ तक शिक्षा मुफ़्त करने का वादा किया है। इसमें इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई और डिप्लोमा का खर्च शामिल है। मुफ़्त शिक्षा के चलते, हर परिवार का बहुत बड़ा आर्थिक व मानसिक बोझ हल्का होगा।
ऽ कांग्रेस ने ये भी वादा किया है कि नई सरकार हर घर को 200 यूनिट बिजली मुफ़्त देगी जिसके चलते परिवार में प्रति माह एक 1000 से अधिक रुपए महीने की बचत होगी।
ऽ कांग्रेस की सरकार महिला स्व सहायता समूह का कर्ज दोबारा माफ कर महिलाओं को समर्थ बनाएंगे।
कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बचत की जो योजना अपने घोषणा पत्र में बनाई है जिसके चलते परिवारों को हर महीने हज़ारों रुपए की बचत होगी। इससे परिवार की दशा सुधरेगी और संपन्नता आएगी और साथ ही साथ केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से अपनी मित्र अड़ानी को छोड़कर कर, चुनिंदा पूँजीपतियों को छोड़ कर, जानता पर जो महंगाई का बोझ लादा है, कांग्रेस की योजनाओं से उससे भी छत्तीशगढ़ के लोगों को राहत मिलेगी।

पिछले पांच वर्ष की सेवा में, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय व योजनाये लागू की

ऽ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 10,000 रू. की वृद्धि
ऽ महिलाओं के लिए विशेष दाई-दीदी क्लीनिक मोबाइल स्वास्थ्य सेवा
ऽ मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत एक वर्ष में 1.5 लाख महिलाएं एनीमिया मुक्त
ऽ महिला उद्यमियों को व्यापार/उद्यम हेतु 10-50 लाख रू. तक की आर्थिक सहायता व अन्य विशेष अनुदान
ऽ बिहान के अंतर्गत 20 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 1.85 लाख महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया
ऽ आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बने ग्रामीण औद्योगिक पार्कों (रीपा) में 1,50,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार
ऽ महिला समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री के लिए प्रदेशभर में सीजी मार्ट खोले गए
ऽ स्व-सहायता समूहों की 10,000 महिलाएं मिशन क्लीन सिटी परियोजना से जुड़ीं
ऽ विभिन्न जिलों में बीसी सखी के रूप में 3,500 महिलाओं को रोजगार
ऽ जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) के नीति निर्माण में महिलाओं को ग्राम सभाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण
ऽ राज्य महिला आयोग के बजट में 5 गुना वृद्धि

महिलाओं को लेकर कांग्रेस सरकार की प्रमुख योजनाएं जो आने वाले पांच सालों में चलेगी

ऽ छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना
ऽ महतारी न्याय योजना
ऽ दाई दीदी क्लीनिक योजना
ऽ महतारी जतन योजना
ऽ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
ऽ नई सुबह की योजना
ऽ स्व- आधार गृह योजना
ऽ स्वावलम्बन योजना
ऽ छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना
ऽ महिला शक्ति केन्द्र योजना
ऽ महिला पुलिस स्वयं सेविका योजना

कूड़े में मिले महतारी वंदन योजना के फार्म, भाजपाईयो नें किया माताओं, बहनों का अपमान

भाजपा द्वारा महिलाओं को गुमराह करके उनका मत हासिल करने के लिये फार्म भरवाने के षडयंत्र की निंदा करते हैं। भाजपा द्वारा महिलाओं से फार्म भरवा कर उसे बेशर्मी पूर्वक कचड़े में फेका जाना महिलाओं के प्रति भाजपा की संवेदनहीनता दर्शाता है, यह करके भाजपा ने राज्य की महिलाओ की भावनाओं से खेलना है एवं उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। केवल राजनैतिक लाभ के लिये महिलाओं की निजी जानकारी जैसे की मोबाइल नंबर, आधार नंबर, घर का पता, इत्यादि पहले मोदी की गारंटी के नाम पर भाजपाइयों द्वारा इकट्ठा करना और फिर उसे सड़क पर और कचरे में फेंक कर उनके जीवन एवम मान सम्मान को खतरे में डालना बेहद निंदनीय है। महिलाओं के मोबाइल नंबर सार्वजनिक होने पर यदि कोई असामाजिक तत्व या गुंडा उन्हे परेशान करेगा तो इसके लिए क्या भाजपा खुद को जिम्मेदार मानेगी?
नंबर सार्वजनिक हो जाने के बाद यदि कोई लफंगा या बदमाश किस्म का व्यक्ति उन्हें फोन कर तंग करेगा तो क्या इसकी जिम्मेदारी भाजपा लेगी? यह बेहद ही निदंनीय है। महिलाओं को सतर्क रहकर ध्यान रखना चाहिए की भाजपा कार्यकर्ताओं के बहकावे में आकर अपनी निजी जानकारी न दें। उनके आधार और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग हो सकता है।
भाजपा का यह फार्म न सिर्फ गैरकानूनी है पर यह चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है। इस फॉर्म को कोई गारंटी नहीं है। महिलाओं को अपनी निजी जानकारी भाजपाइयों को देना भी सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed