भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से बना लिए हैं दूरी,

0

चुनाव में दिख रहा घमासानभाजपा संगठन में कसमकस, कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिख रहे नाखुश

अनूपपुर। मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरणों में पहुंच गया है प्रत्याशियों के लिए मतदान 17 नवंबर को होना है। पूरे प्रदेश में जहां भाजपा को एंटी इनकमबेसी का सामना करना पड़ रहा है वही अनूपपुर जिला भी इससे अछूता नहीं दिखाई देता।
अनूपपुर जिले में जिस तरह पहले कांग्रेस पार्टी गुटबाजी के लिए प्रसिद्ध थी आज वही स्थिति भाजपा में देखने को मिल रही है। जिले का संगठन चलाने वाले भाजपा का नेतृत्व भाजपा के असंतुष्टों को मनाने में अक्षम साबित हो रहा है आलम यह है कि अनूपपुर जिला के आधे पदाधिकारी जो सिर्फ जिला कार्यालय में सिर्फ कार्यालय में बैठकर ही रणनीति तैयार कर रहे हैं जो की जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है और वही संगठन की मनमानी के कारण जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो भी नहीं मिल पा रहा है जिस कारण में नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो जिले के भाजपा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता चाहे वह युवा वर्ग के हो या वरिष्ठ कार्यकर्ता सामने से भले ही पार्टी का साथ दे रहे हैं लेकिन दबी जुबान में दूसरी पार्टियों का समर्थन भी करते नजर आते हैं इधर चर्चा है कि भाजपा अनूपपुर संगठन की बॉर्डर जिसके हाथ में सौंप गई है वह भी आजकल दूसरे के इशारे पर चल रहे हैं जिसके चलते एक वर्ग काफी नाराज दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी नाराज है और इस बार हो रहे विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा के साथ चल रहे हैं लेकिन स्थिति पलट भी सकती है। वही यह भी चर्चा है कि भाजपा का युवा मोर्चा तो युवाओं को जोड़ने में पूरी तरीके से खेल नजर आ रहा है यही स्थिति रही तो भाजपा की डगर कठिन है। महिला मोर्चा के अलावा अन्य कहीं कोई मोर्चा भी सक्रिय नजर नहीं आ रहा है जो पार्टी के लिए सही संकेत नहीं है।
चुनाव में दिख रही निष्क्रियता
भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के उदासीनता के चलते भारतीय जनता पार्टी के कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारी नाराज बताए जा रहे हैं जिन प्रकोष्ठों के दम पर भाजपा जीत का दावा करती है वह आज भाजपा के जिला नेतृत्व के कार्य प्राणी से खासे नाराज बताए जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नजर नहीं आ रही हैं जिसका खामियाजा अनूपपुर विधानसभा के चुनाव में भाजपा को देखने को मिल सकता है और पार्टी के बीच काफी खींचतान भी मची हुई है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जो की विधानसभा क्षेत्र के दावेदार थे अपना विधानसभा छोड़कर अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में दस्तक दे रहे हैं जिसके कारण भी इस विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं। अनूपपुर विधानसभा के चुनाव में भाजपा के मध्य काफी खींचतान मची हुई है।
भाजपा के गढ़ में अन्य दलों की दिख रही हनक
अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ ऐसे गांव के भाजपा कार्यकर्ता एवं वोटर हैं जो भाजपा के लिए समर्पित बताई जा रहे थे वह आज भाजपा से दूरी बना रहे हैं। चचाई, देवरी, पटना कला, बकेली, पौड़ी, कैलोरी, बदरा बरगमा, आदि इलाकों से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा से भाजपा से दूरी बनाते हुए दिख रहे हैं।
भाजपा के कई मोर्चे दिख रहे विफल
वर्तमान में भाजपा सहित सभी पार्टियों द्वारा जोर-जोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन भाजपा का चाहे युवा मोर्चा हो या पिछड़ा वर्ग मोर्चा या फिर अनुसूचित जनजाति मोर्चा वह पूरी तरह से निष्क्री दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *