भाजपा के द्वारा पुलिस को अयोग्य ठहराना पुलिस का मनोबल तोड़ना

0

रायपुर/23 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा प्रेस वार्ता में पुलिस को अयोग्य कहने और माओवाद की तुलना सशस्त्र क्रांति से करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा का आतंकी प्रेम प्रदेश की जनता के सामने एक बार और उजागर हो गया। भाजपा ने पुलिस को अयोग्य बताकर छत्तीसगढ़ महतारी और जनता की सुरक्षा में दिन रात घर परिवार को छोड़कर लगे अधिकारी जवानों का अपमान किया है। प्रदेश से नक्सलवाद को खदेड़ रहे पुलिस के अधिकारी जवानों मनोबल तोड़ा है। नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ते शहीद हुए पुलिस जवानों की शहादत का अपमान किया। जिन्होंने नक्सली हमला में अपनों को खोया है उनके जख्मो पर नमक छिड़का है। भाजपा हमेशा आतंकियो के साथ खड़ी रहती है उग्रवादियों को पार्टी का सदस्य बनाती है चुनाव जीतने भाजपा किसी से भी समझौता कर लेती है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता कई बार नक्सलियों को अपना भाई बेटा बता चुके हैं।पूर्व रमन सरकार की नीतियां भी नक्सलवाद को पालने पोसने की थी यही वजह है दक्षिण बस्तर के चार विकासखण्ड तक सीमित नक्सलवाद 14 जिलों तक पहुँच गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह का गृह जिला कवर्धा भी नक्सलवाद की चपेट में आ गया था। पूर्व रमन सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने पंजाब से पूर्व डीजीपी के पी एस गिल को वेतन को और मौज करने की सलाह दिया था।झीरम घाटी कांड जिसमें कांग्रेस नेताओं की षड्यंत्र रचकर हत्या की गई थी उसकी जांच को प्रभावित कर हत्याकांड में शामिल षड्यंत्रकारियों और नक्सलियों को बचाया था।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व रमन सरकार के नक्सलियों के प्रति लचीलापन का ही दुष्परिणाम है कि प्रदेश के हजारों आदिवासियों की हत्या नक्सलियों ने की पुलिस के जवानों की शहादत हुई। हजारों परिवार घर से बेघर हो गए 700 गांव में आगजनी की घटना हुई। आदिवासी पलायन करने मजबूर हो गए। कांग्रेस नेताओं की शहादत हो गई मीना खालको कांड, पेद्दागुलर कांड, सारकेगुड़ा कांड़, नक्सलियों ने बड़ी घटनाओ को अंजाम दिया और आज भाजपा नेता जब नक्सलियों की तुलना सशस्त्र क्रांति से करते हैं तो आतंकियों का समर्थन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed