चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक हुई संपन्न

0

चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक हुई संपन्नधनपुरी-भारतीय जनता पार्टी ने जैतपुर से वर्तमान विधायक मनीष सिंह की टिकट काटकर जय सिंह मरावी को प्रत्याशी बनाया है टिकट की घोषणा के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी का संगठन पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए लगातार रणनीति बना रहा है और चुनाव में जीत के लिए संगठन को एकजुट करने की कवायत शुरू हो चुकी है गत दिवस युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद रजक के निवास पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जय सिंह मरावी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं चुनाव के संबंध में सभी से आवश्यक सुझाव प्राप्त किया उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की संगठन शक्ति पर गर्व करता है आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं सरकार की लोकप्रिय योजनाओं के फल स्वरुप जीत हासिल करके सरकार बनाने जा रही है युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लोकप्रिय नेता जय सिंह मरावी को चुनाव में जीत दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देगा युवा मोर्चा मंडल धनपुरी का प्रत्येक सिपाही चुनाव में जीत दिलाने के लिए कृत संकल्पित है जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी अन्य प्रत्याशी को चुनाव में जीत मिलना इतना आसान नहीं जितना विपक्षी खेमा समझ रहा है बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सिंह रामदयाल कुशवाहा अजय शर्मा वार्ड पार्षद रमेश बैगा भाजपा मंडल महामंत्री अनिल जायसवाल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष खैर ईश्वर मरावी काशी लोधी नीलू गौतम सूची कुशवाहा सागर कुशवाहा राकेश पांडे बूथ अध्यक्ष मोहन लोधी सूरज लोधी बूथ अध्यक्ष राजवीर द्विवेदी रोहित यादव मनीष लोधी मा मेहरा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने सामूहिक विजय संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *