WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, 14 साल से त्रस्त जनता नहीं देगी भाजपा को आशीर्वाद:भगवानू नायक - Jogi Express

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, 14 साल से त्रस्त जनता नहीं देगी भाजपा को  आशीर्वाद:भगवानू नायक

0
 गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सब है परेशान, भाजपा ने नहीं किया आशीर्वाद देने लायक को कोई कामफिर भाजपा पेश करेगी झूठा आंकड़ों का जाल , जनता समझने लगी भाजपा की चाल
  रायपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा है कि मार्च में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से एक बार फिर विकास के झूठे आंकड़े जनता के समक्ष पेश करेगी। आंकड़ों के जादूगर मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह जी इस अभियान के सेनापति होंगे और उनके तमाम मंत्री, विधायक सांसद एवं भाजपा के पदाधिकारी भी इस झूठ के प्रचार से  चुनावी तैयारी करेंगे, भाजपा के इस चाल को जनता समझ चुकी है और चौथी बार उनके जाल में फंसने वाली नहीं है ।
नायक ने कहाआप इस बात का अंदाजा सहज लगा सकते हैं  कि  पिछले कई सालों से  सरकार विकास यात्रा  और लोक सुराज अभियान में  करोड़ों  रुपए सरकार की फूक देती है लेकिन  उसका कोई ठोस परिणाम नही निकलता  हैं,  लोक सुराज अभियान में  समस्याओं के आवेदन को  बाद में कूड़ेदान में डाल दिया जाता है,  वही  विकास यात्रा के दौरान  शिलान्यास और भूमि पूजन नए पुराने कार्यों  को मिलाकर किया जाता है जो काम हो जाते हैं और हो चुके रहते हैं  उन कार्यों  को विकास यात्रा में दोबारा प्रदर्शित किया जाता है, कार्यक्रमों के माध्यम से महिमामंडित किया जाता है जिसको जनता अच्छे से जान चुकी है। सरकार और भाजपा के पदाधिकारियों के झूठे दावों की पोल खुल चुकी है।
  जनता न भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा में दिए गए भाषणों और आंकड़ों पर विश्वास करेगी और ना ही जन आशीर्वाद के बाद विकास यात्रा पर विश्वास करेगी। भाजपा के 14 वर्ष के कार्यकाल में गरीब, मजदूर, किसान, जवान, महिलाएं सब हलाकान है, न महंगाई कम हुई, न भ्रस्टाचार कम हुआ, न बेरोजगारी कम हुई और न ही महिला अपराध । सरकार ने एक भी काम आशीर्वाद देने लायक काम नहीं किया है ऐसे में भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा मात्र वोट की राजनीति है जिसे जनता अच्छे से जानती है।
 छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के सामने उनके आशाओं के अनुरूप सुख, समृद्धि और खुशहाल छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए विकल्प के लिए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी के नेतृत्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन हुआ है जो जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रही है। इस बार प्रदेश की जनता जोगी कांग्रेस के साथ है भाजपा के विकास यात्रा के दौरान जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर सरकार और सरकार से जुड़े हुए लोगों को आईना का काम करेगी।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MYonimvB' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_posts.ID FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_posts.ID NOT IN (14235) AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (9) ) AND ((wp_posts.post_type = 'post' AND (wp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *