मुख्यमंत्री ने जनता को दी होली की बधाई : होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड़ नहीं काटने की अपील

0


रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को रंगपर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति में रंगों का यह त्यौहार सभी लोगों के लिए हर्ष और उमंग के साथ सामाजिक समरसता, प्रेम और सद्भावना का संदेश लेकर आता है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में लोगो से होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई नहीं करने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि जनजीवन की सुरक्षा की दृष्टि से बिजली के खंभों और तारों के नीचे होली नही जलाएं। डॉ. सिंह ने लोगों से रंग खेलने के दौरान हानिकारक रसायनों वाले रंगों का इस्तेमाल नही करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा-मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की शांत, सौम्य, शालीन और समृद्ध परम्परा के अनुरूप होली का यह पर्व इस वर्ष भी सद्भावनापूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *