भाजपा ने भ्रष्टाचार, कमीशनखोर रमन, बृजमोहन, राजेश, अमर को प्रत्याशी बनाया लेकिन स्व.भीमा मंडावी के परिवार को धोखा दिया

0

भीमा मंडावी की बेटी ने भाजपा के दोगला चरित्र उजागर किया

रायपुर/11 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता स्वर्गीय भीमा मंडावी की पुत्री ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी करके भाजपा के दगाबाजी चरित्र को उजागर किया है। स्व. भीमा मंडावी की पुत्री ने अपनी विधवा मां के साथ भाजपा द्वारा की गई दगाबाजी पर आक्रोश व्यक्त की है। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि उनके पिता के बलिदान में क्या कमी थी? जो उनके माता को टिकट से वंचित रखा गया है? भाजपा में समर्पित लोगों की कोई कद्र नहीं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है भाजपा में सुहाग खोने वाली महिला की कद्र नहीं की गई है। 15 साल के भ्रष्ट, कमीशनखोर के गम्भीर आरोप से घिरे रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, सहित कई कर्मकांडी लोगो को प्रत्याशी बनाया गया लेकिन भीमा मंडावी की पत्नी को टिकट से वंचित कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में प्रत्याशियों की सूची आने के बाद भगदड़ मची हुई है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता और नेता भाजपा के घोषित प्रत्याशियों का विरोध कर रहे है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पुतला जलाया जा रहा है, कालिख़ पोती जा रही है, पोस्टर फाड़े जा रहे हैं, प्रत्याशियों के कुर्ता फाड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed