नगर पालिका धनपुरी के 160 कर्मचारी चले गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

0

इस बार बकहो नगर पंचायत के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल

चंद्रेश मिश्रा की कलम से
धनपुरी-नगर पालिका धनपुरी के सफाई कर्मचारी आज मंगलवार से एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए वर्तमान समय में गणेश उत्सव पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई है लेकिन सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद गणेश उत्सव मनाने वाली कमेटियों को खुद से पंडाल के आसपास साफ सफाई करनी पड़ रही है पिछली बार अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के बैनर तले सफाई कर्मचारी 31 जुलाई को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए थे तब इनके संगठन को यह आश्वासन मिला था कि आपकी मांगों पर विचार करके जल्द मांग पुरी की जाएगी इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में हड़ताल वापस ले ली थी लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब सफाई कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया तो उनके संगठन ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया इस संबंध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार रावते ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर पालिका धनपुरी के 160 कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे इस बार हमारी हड़ताल में बकहो नगर पंचायत के सभी 27 कर्मचारी भी शामिल हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी इस बार हड़ताल झूठे आश्वासन की वजह से समाप्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *