महिलाशक्ति करण के लिए महत्वपूर्ण कदम स्नेह लता

0

अनूपपुर।जिला पंचायत अनूपपुर की पूर्व सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री श्रीमती स्नेह लता सोनी ने कहा कि संसद में पारित किया गया महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं के लिए अत्यंत गौरव की बात है महिलाओं को आजादी के बाद सम्मान तो मिला लेकिन सिर्फ कागज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिससे महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिला आरक्षण बिल पास हो जाने के बाद से देश के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दशक से लंबित इस बिल को पास कराकर अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया है श्रीमती सोनी ने समस्त नारी शक्ति की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

आधी आबादी के लिए ऐतिहासिक कदम पुष्पा

भाजपा की महिला नेत्री पुष्पा पटेल ने नारी शक्ति बंदन बिल पर खुशी जताते हुए कहा कि यह नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम फल है नारी शक्ति बंधन अधिनियम से महिलाओं को संसद एवं विधानसभा में आरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी सशक्तिकरण हेतु नारी शक्ति के लिए ऐतिहासिक कदम है यह बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त समृद्ध और समर्थ वान बनाएगा।

भारत के निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा महिला आरक्षण: प्रीति
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अनूपपुर ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने कहा कि संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल पर जिले की विभिन्न राजनीतिक दलों की महिलाओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी ने इस अधिनियम का स्वागत करते हुये देश के सर्वांगीण विकास में आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। वहीं कांग्रेस नेत्रियों ने कहा है कि महिलाओं को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में ही महिला आरक्षण विधेयक पारित करवा दिया था। इनका कहना है कि महिलाओं को विधानसभा एवं संसद में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिये। इससे महिला एवं पुरुष के बीच गैरबराबरी समाप्त होगी। नारी शक्ति का पूर्ण योगदान मिलने पर देश का तेजी के साथ विकास होगा

श्रीमती मिश्रा ने कहा कि कहा कि भारत के इतिहास में महिलाओं के लिए गौरव और स्वर्णिम दिन रहा है मोदी सरकार और उनकी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देकर लोकसभा में पेश किया है और पूरा भरोसा और विश्वास है यह बिल पास ही हो जाएगा। इस बिल के आने से नए भारत के निर्माण में महिला आरक्षण मिल का पत्थर साबित होगा। भारत के राजनीति में और देश के नीति निर्माण में अब महिलाओं की एवं भूमिका होगी इस बिल के बिल पास होते ही महिलाओं के अधिकार संरक्षण और संवर्धन के नए अध्याय की शुरुआत हो जाएगी और देश में महिलाओं के लिए नए-नए सोपान तय होंगे और महिलाओं के तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

राजनीति में बढ़ेगा प्रतिनिधित्व: ज्योति

भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री श्रीमती ज्योति शर्माने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया है जिसके लिए मैं खासकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं। यह विधेयक लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान करता है। इस विधेयक के पारित होने से महिलाओं का राजनीति में प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर मिलेगा ,यह विधेयक लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा। श्रीमती सिंह ने कहा कि एक महिला के रूप में मैं इस विधेयक को बहुत महत्वपूर्ण मानती हूं। यह विधायक हमें राजनीति में भाग लेने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का अवसर देगा और महिलाओं को समझ में एक समान स्थान देगा। उन्होंने आशा करते हुए कहा कि यह विधेयक शीघ्र ही पारित हो जाएगा और महिलाओं को राजनीति में समान अवसर मिलेंगे।

मोदी का ऐतिहासिक कदम: मोहिनी

भारतीय जनता पार्टी कोतमा विधानसभा क्षेत्र की महिला नेत्री एवं नगर पालिका परिषद कोतमा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी वर्मा ने महिलाओं को आरक्षण देने के संबंध में पारित बिल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे केंद्र की मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया है उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश एवं प्रदेश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं आरक्षण विधेयक के चलते महिलाएं अन्य सभी क्षेत्र के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी पुरुषों की बराबरी में पहुंच कर देश के विकास को पंख लगा सकेगी। घर गृहस्थी को सुचारू रूप से चलने वाली महिलाएं अब देश और प्रदेश को अच्छे से चलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कोटी शहर धन्यवाद देते हुए कहा है कि मोदी ने अपनी धन इच्छा शक्ति के चलते यह कर दिखाया जो कि कांग्रेस आजादी के बाद कई दशकों के कार्यकाल में नहीं कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *