मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों-जैव विविधताओं पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

0

रायपुर:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसमें प्रदेश के छह जिलो और सात राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधताओं सहित संरक्षित वन जीव जन्तुओं का वर्णन है। पुस्तक में वन्य जीवों की 2100 प्रजातियां सहित अनेक जैव विविधताओं की जानकारी दी गई है। इसमें 14 नई प्रजातियों के बारे में भी बताया गया है। यह 2011 के बाद किए गए सर्वे पर आधारित देश की पहली पुस्तक है। इसका प्रकाशन जिओलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री महेश गागड़ा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री केदार कश्यप, राज्यसभा सांसद श्री रामविचार नेताम और डॉ. भूषण लाल जांगड़े, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री ए.ए. बोआज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *