पश्चिम बंगाल के विद्यायक बुद्ध रॉय टुडु का प्रवास पर शक्तिकेन्द्र अर्जुनी पहुंचे

0
  • अर्जुनी – भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन लाल वर्मा द्वारा पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत बलौदाबाजार मंडल के शक्तिकेन्द्रों में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी बताया जा रहा है ।वंही पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु पश्चिम बंगाल के विद्यायक बुद्ध रॉय टुडु का प्रवास पर शक्तिकेन्द्र अर्जुनी पहुंचे जंहा उन्होंने भूत पूर्व सैनिक विष्णु साहू के यंहा बैठक आहूत किया गया जंहा उनके द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया गया साथ ही कार्यकर्ताओ से व्यक्तिगत संवाद किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक भंवर सिंह साहू ने अपने बड़े जनाधार के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। साहू ने कांग्रेस की नीतियों से आहत होकर इस नई दिशा का चयन किया।इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन लाल वर्मा, वरिष्ठ नेता कृष्णा अवस्थी, डमरू धर वर्मा, प्रमोद साँखला, जवाहर वर्मा, ललित वर्मा, संतोष वर्मा, गुरु वर्मा, चिंतामणि साहू, जनपद सदस्य वर्षा, चित्ररेखा साहू शामिल रही डोमन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भंवर सिंह साहू का यह नया कदम सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को और बढ़ाएगा। उन्होंने अपने बड़े जनाधार के साथ भाजपा के साथ जुड़कर नई जिम्मेदारियों को स्वागत किया है। वंही इस समाचार के साथ ही बलौदाबाजार जिले में राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ गई हैं और भाजपा का बढ़ता हुआ प्रभाव दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *