कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष कमलनाथ एवं अन्य नेताओं सेअशोक त्रिपाठी ने किया मुलाकात

0

आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट की किया दावेदारी

अनूपपुर/जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के समय नजदीक आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी, आमआदमी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय दलों से टिकट दावेदारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है कांग्रेस पार्टी 19 वर्ष बाद सत्ता हथियाने के लिए जहां प्रयासरत है वहीं भाजपा अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है हलांकि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष कमलनाथ सर्वे पर सर्वे कराकर 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट देने की तैयारी में लगे हैं कई आरोप प्रत्यारोप भ्रष्टाचार से घिरे लोग टिकट के दावेदारी कर पार्टी को जहां कलंकित करने में जुटे हैं वही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, कर्मठ, जुझारू, अशोक त्रिपाठी भालूमाड़ा शिव विकास नगर कोतमा। ने शहडोल संभाग के अनूपपुर जिला क्षेत्र अंतर्गत इकलौती सामान्य सीट कोतमा से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात कर अपने टिकट की दावेदारी कर दिया है उनके टिकट के दावेदारी करने से जहां अन्य टिकट दावेदारों में हड़कंप मचा है वही आम जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक त्रिपाठी वार्ड क्रमांक 10 निवासी विकास नगर कोतमा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपने दावेदारी कर टिकट की ताल ठोक दिए हैं उनके टिकट के ताल ठोकने से कई गुटों में बटी कांग्रेस लगभग अब गुटबाजी से बाहर होते देख रही है बताया गया है कि

अशोक कुमार त्रिपाठी पिता स्वर्गीय श्री राजनारायण त्रिपाठीआयु54 वर्ष शिक्षाB.A.व्यवसाय ठेकेदार कोतमा कालरी,वार्ड न. 12 अनूपपुर,मध्यप्रदेश है बताया गया है कि विधानसभा कोतमा सदस्य काँग्रेस पार्टी, कोषाध्यक्ष, जिला काँग्रेस कमेटी अनूपपुरमध्यप्रदेश (2006 से 2008),

राजनैतिक कार्यों का विवरण:

बीस वर्षों से लगातार काँग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा रहा , 2006 के पसान नगर पालिका चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, पिछले विधानसभा चुनाव में अनूपपुर जिले में काँग्रेस उम्मीदवारों की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया,जिला काँग्रेस कमेटी अनूपपुर का वर्तमान वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष,इस बार के निकाय चुनावों में काँग्रेस पार्टी की तरफ से नगर पालिका अध्यक्ष का घोषित उम्मीदवार रहा और पार्षद का चुनाव लड़ा। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी अनूपपुर है। गौर तलब है कि अशोक त्रिपाठी कांग्रेस नेता की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ संगठन के अन्य प्रदेश पदाधिकारी व केन्द्रीय नेतृत्व के बीच अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है साथ ही अशोक त्रिपाठी विधानसभा क्षेत्र कोतमा के नगर पालिका बिजुरी ,डोला, डूमरकछार, राजनगर के साथ-साथ बहेराबांध, कोठी , निगवानी, आमाडाण, बेलिया बड़ी देवगवां ,बदरा, दारसागर ,पोडी चौड़ी ग्रामीण अंचलों में अच्छी खासी राजनीतिक पहुंच है अगर पार्टी उनके टिकट पर विचार करती है तो निर्विवाद अशोक त्रिपाठी अन्य प्रत्याशियों से बेहतर साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *