विधानसभा निर्वाचन 2023कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न

0

विधानसभा निर्वाचन 2023कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्नद्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में हुई चर्चा
कोरिया 03 जून 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधिक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के अलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।            बैठक में बताया गया द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 दिनांक 25 मई 2023 से 4 अक्टूबर 2023 के दौरान सम्पादित किया जाना है। इस दौरान कार्यक्रम सम्पादन हेतु सभी दलों में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किया जाना है, जो पुनरीक्षण में आम जनता तक प्रचार-प्रसार कर पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी बनेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जाएगा। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, नाम परिवर्तन, नए मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।25 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रपत्र 1 से 8 की तैयारी मतदाता सूची का 1 अक्टूबर 2023 के परिप्रेक्ष्य में पूरक सूची तैयार किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त  से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। 12, 13,19 एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों को एक प्रति फोटो युक्त व सी.डी. में बिना फोटो रोल दिया जाएगा।उन्होंने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते आग्रह किया कि  बूथ लेवल एजेंट की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराए एवं अधिक से अधिक लोगो को जागरूक कर युवा सहित सभी मतदाताओं को द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में सहभागी बनाएं।
       बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन हेतु जिले में  ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच कार्य 10 जून 2023 से 14 जून 2023 तक ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि एफएलसी हॉल में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *