व्ही.एम. नर्सिग काॅलेज बिश्रामपुर तथा एकांत छात्रावास बिश्रामपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0
 
सूरजपुर,अजय तिवारी  /जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री डी0एल0 कटकवार के निर्देशन में जिला विधिक प्राधिकरण सूरजपुर के सचिव श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 फरवरी 2018 को तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर सुश्री संघपुष्पा भतपहरी एवं न्यायिक मजिस्टेªट श्री अनिल कुमार चैहान जी के द्वारा व्ही.एम. नर्सिग काॅलेज बिश्रामपुर तथा एकांत छात्रावास बिश्रामपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुश्री संघपुष्पा भतपहरी के द्वारा बालिकाओं को उनके आत्मरक्षा एवं अपने सुरक्षा के लिये कई उपाय बताये गये। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में बालक-बालिकाओं को समानता के अधिकार, शिक्षा के अधिकार के संबंध में जानकारी देते हुये कानूनी प्रावधानों के संबंध में चर्चा की गयी। विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा एवं मौलिक कर्तब्य के संबंध में बताया गया। व्ही.एम.नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं को सामान्य दिनचर्या में या आस-पास के लोगों से होने वाली वर्तमान समस्याओं और आत्मरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। उनके द्वारा कानून संबंधी जानकारी देते हुये संबोधित किया गया कि वे अपने कैरियर के प्रति सजग होवें एवं उन्हें ड्राईविंग लाईसेंस की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में बताया गया। अपने अधिकारों और कर्तब्यों के प्रति जागरूक रहने कहा गया मौलिक कर्तब्य के पालन हेतु जागरूक रहते हुये पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहयोग करते हुये आस-पास के नागरिकों को जागरूक करने संबंधित बातें बतायी गई। वहीं उनके द्वारा गवाही नोटिस, कूटरचना, मध्यस्थता, हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, भरण-पोषण अधिनियम की जानकारी विस्तार से दी व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
न्यायिक मजिस्टेट श्री अनिल कुमार चैहान द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में एवं शासन द्वारा जारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों को श्रम या कार्य में न लगाकर शिक्षित किये जाने हेतु कहा गया। वहीं जिले में संचालित सखी वन स्टाॅप सेंटर के कार्य सेवाओं की जानकारी दी गई।
उक्त शिविर में श्री बिजय लाल अग्रवाल संचालक, शिक्षक श्री अनिल तिवारी, सुश्री गायत्री महंत, सुश्री सूर्या, श्री रामवृक्ष संचालक, श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पी.एल.व्ही. श्री सत्यनारायण सिंह एवं समस्त छात्र-छात्राएॅं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed