बेलगाम महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन

0

रायपुर 12/03/2023 प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा बढ़ती बेलगाम महंगाई को लेकर बीजेपी सांसद सुनील सोनी सरकारी निवास के सामने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया.छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शकुन डहरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। गैस सिलेंडर के दाम 1200 रुपये पहुँच गया है उज्जवला योजना के हितग्राही सिलेंडर नहीं भरवापाने के चलते चूल्हा में खाना बनाने मजबूर हैं। और भारतीय जनता महिला मोर्चा की बहनें जो 410 रु. की रसोई गैस को महंगा बताकर विरोध करती थी, आज 1200 रु. होने पर मौन हैं और वो महिलाओं की सामना करने से बच रही है।

महिलाएं अच्छे दिन की परिभाषा पूछ रही है या क्या इसी को अच्छे दिन बोलते है। 410 रु. के रसोई गैस को जनता 1200 रु. में खरीदने मजबूर है। उज्ज्वला योजना के नाम से गरीबो के साथ भद्दा मजाक मोदी सरकार ने किया है। एक ओर मोदी सरकार देश के 80 करोड़ जनता को फ्री में 5 किलो राशन देने का दावा करती है। दूसरी ओर रसोई गैस के दाम में 50 रु की वृद्धि कर लुटती है। मोदी सरकार से मिले 5 किलो निःशुल्क चाँवल को जनता कैसे पकाये? मिट्टी तेल की आपूर्ति पहले ही बन्द है लकडियॉ मिल नही रही है रसोई गैस खरीदने 1200 रु कहाँ से लाये?
मोदी सरकार चारों तरफ से देश की जनता को लूट रही है। मोदी सरकार की कुनीतियाँ मुनाफाखोरी की नीतियां और मोदी के अपने मित्रों के प्रति समर्पण के भाव के चलते जनता हताश और परेशान हैं। देश में कोई ऐसा वस्तु नहीं बचा है जिस पर मोदी सरकार टैक्स नहीं ले रही हो जूता चप्पल कापी पुस्तक दूध दही से लेकर बिस्कुट दैनिक जीवन के हर आवश्यक वस्तुओं पर भी जीएसटी जनता को देना पड़ रहा है। जहां महंगाई से जनता पीड़ित है जनता को राहत देने के बजाय मोदी सरकार जरूरी और आवश्यक वस्तुओं के दामों पर भी वृद्धि कर रही है। जिसके कारण महिलाओं के घर का बजट और बिगड़ गया है एक ओर जहां आमदानी कम हुई है और खर्चा बढ़ गया है.महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रखी है.
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत, हाजरून बानो, अपर्णा फ्रांसिस ,पिंकी बाघ,शकुन्तला बांधे ,बबीता सेनगुप्ता , डॉ. करूणा कुरे,सैकडों के संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed