कवर्धा : केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में शामिल हुए

0

कवर्धा, 20 दिसंबर 2022 :छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज ग्राम रबेली में आयोजित 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंत्री अकबर ने 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर संत-साधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा कर नारियल अर्पित किए।

मंत्री अकबर ने संत श्री सियाराम दास महाराज के कुटिया में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। रबेली के महाआयोजन में 700 से अधिक नागा संत पहुंचे है। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संत शामिल हुए है। यह आयोजन 12 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है। वहीं 21 दिसंबर को पूर्ण आहुति होगी।

इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, लक्ष्मण चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *