लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी को झूठ बोलने की आजादी नही देता: भाजपा

0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदन में आज दिए भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की असली तस्वीर जनता को दिखाई है। तीनों लोकों में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाने वाली कांग्रेस आज मौन है। उन्होंने कहा कि बात-बात पर ट्विट करने वाले राहुल गांधी व भूपेश बघेल बंगले झाकने पर मजबूर है। पहले चाय बनाने वाला का मजाक बनाया अब पकौड़ा वालों के पीछे कांग्रेस पड़ी है जो मेहनती जनता का अपमान है । बैंक एन.पी.ए मामले में देश को कांग्रेस पार्टी ने अंधेरे में रखा। 52 लाख करोड़ का बैंक एन.पी.ए. का गड्डा छोड़ गए भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी अब केवल 4 साल में हमसे हिसाब मांग रहे है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करें कि वे अपने किन-किन चहेतो को लोन देकर जनता के पैसों को लूटने का काम किया है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता खुद फैसला करे कि जब कांग्रेस सरकार एल.ई.डी. बल्ब खरीदती तो कीमत 350 रू. और भाजपा सरकार वही बल्ब खरीदती है तो कीमत 40 रू. होती है ऐसा क्यों? सोलर पावर कांग्रेस सरकार खरीदती तो कीमत होती है 14 या 15 रू. प्रति यूनिट वही भाजपा सरकार खरीदती है तो कीमत होती है 2 या 3 रू. प्रति यूनिट ऐसा क्यों? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश व देश को दोनो हाथों से लूटने का काम करती रही है लेकिन हेराल्ड केस में आरोपी राहुल गांधी जी देश के बेदाग प्रधानमंत्री पर राफेल डील का आरोप लगा रहे है लेकिन लोकतंत्र उन्हें झूठ बोलने की आजादी नही देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबां में झांके घपले घोटाले की विरासत लिए कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल कब तक झूठी बातों पर जनता को गुमराह करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *