एक दिवाली खुशियों वाली, वक्ता मंच ने वृद्धाश्रम में दीपावली मनाई

0

रायपुर। अपनी 3 दशक पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “वक्ता मंच” द्वारा भाई दूज की संध्या 27 अक्टूबर को रायपुर के सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख भाल गृह (वृद्धाश्रम) में खुशियों वाली दीपावली का आयोजन किया गया। इसमें बडी संख्या में राजधानी के प्रबुद्धजनों ने शिरकत की।

वक्ता मंच के पदाधिकारियों ने पूरे परिसर को दीपमालाओं से सुसज्जित कर दिया था। 201 मोमबत्तियों की जगमगाहट से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अपने उद्बोधन, कविताओं और सेवाभावी व्यवहार से आश्रम के बुजुर्गो का दिल जीत लिया। इस दौरान मिठाईयों एवं नमकीन के पैकेट वितरित किये गये और आतिशबाजी भी की गई।

सबने मिलकर एक बार पुन:एक अनोखी दिवाली की मिसाल कायम की।अपने साथ दीवाली मनाने आये लोगों को देखकर आश्रम में निवासरत वृद्धजन भी भावुक हो गये। इस अवसर की आत्मिक प्रसन्नता को शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है।

आयोजन में शुभा शुक्ला “निशा”, डॉ कमलवर्मा,चंद्रकला त्रिपाठी, ज्योति शुक्ला, उमा स्वामी, अरूणा राव, रुकमणि रामटेके, पूर्नेश डडसेना, उर्मिला देवी, राजेश पराते, शुभम साहू, राजू रामटेके, मनीष अवस्थी, दुष्यंत साहू, यशवंत यदु,विवेक बेहरा, अखिलेश तिवारी, सूर्य कांत’ प्रचंड’, रिक्की बिंदास, मो हुसैन, संतोष धीवर, पुष्पराज गुप्ता, खेमराज साहू, मनीष कोटवानी, कुलदीप सिंह चंदेल, एस के मिश्रा, भूपेश कुमार साहू सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा बताया गया है कि इस पूरे सप्ताह शहर के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर दीपावली की खुशियाँ शेयर करने का यह अभियान जारी रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed