धान खरीदी को लेकर भाजपा नेता अफवाह फैला रहे है किसान रहे सावधान

0

भाजपा नेताओं का चरित्र ही है अफवाह फैलाना झूठ बोलना मनगढ़ंत आरोप लगाना एक नवंबर से बेरोकटोक धान खरीदी होगी*

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता धान खरीदी को लेकर अफवाह फैला रहे हैं किसानों को सावधान रहने की आवश्यकता है 1नवम्बर से बेरोकटोक धान खरीदी होगी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।भाजपा नेताओं का चरित्र ही अफवाह फैलाना गुमराह करना झूठे आरोप लगाना है धान खरीदी के मसले पर भाजपा नेता अफवाह फैला कर किसानों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।प्रदेश का किसान भाजपा नेताओं के इस अफवाहबाजी चरित्र से वाकिफ है बीते धान खरीदी सीजन में भी धान खरीदी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सड़क में धान को फेंककर धान खरीदी में दिक्कत होने का सनसनी फैला रहे थे जिसका पर्दाफाश किसानों ने ही किया था इस बार भी भाजपा नेता किसानों की धान खरीदी में बाधा उत्तपन्न करने का षड्यंत्र रच रहे है इसलिए धान खरीदी की तैयारी नही होने का अफवाह फैला रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को धान की कीमत एक मुश्त 2500 रु प्रति क्विंटल दिया तब केंद्र की सरकार ने नियम शर्त लगाकर किसानों को धान की कीमत ₹2500 रु एक मुश्त देने पर अवरोध उत्पन्न किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की समर्थन मूल्य के अलावा 2500 रु कीअंतर की राशि प्रदान किया जा रहा है इस वर्ष किसानों को धान की कीमत मोटा धान की कीमत 2640 रु एवं पतला धान की कीमत 2660 रु मिलेगा।भाजपा हमेशा किसानों के विरोध में ही काम की है अब भाजपा अफवाह फैला कर किसानों में भ्रम फैला रही है

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार 1 नवंबर से प्रदेश के 26लाख से अधिक धान बेचने पंजीकृत किसानों से 110 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखे है धान खरीदी की पूरी तैयारी हो चुकी है।किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार से असुविधा न हो इसके लिये धान खरीदी का ट्रायल किया जा रहा है। धान खरीदी के लिए पहले ही केंद्र सरकार से 5.50लाख गठान बारदाना की मांग की गई है अभी लगभग 1.50 गठान बारदाना मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed