देश के आर्थिक विकास में चार्टड एकाउंटेंट की महत्वपूर्ण भूमिका- डॉ. रमन सिंह : मुख्यमंत्री चार्टड एकाउंटेंट के राष्ट्रीय कार्यशाला में हुए शामिल

0


रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागृह में आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कहा कि चार्टड एकाउंटेंट का राजधानी में दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है। चार्टड एकाउंटेंट समाज में व्यवसाईयों और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो देश की आर्थिक विकास में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। देश को प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी ने देश के आर्थिक सृदुढ़ीकरण करने के लिए जब महत्वपूर्ण निर्णय लिया। जिससे व्यापार जगत प्रभावित हुआ उस कठिन परिस्थति में चार्टड एकाउंटेंट ने पूरी जिम्मेदारी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को दिशा दिखाई। इसके लिए उन्हें मैं बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का 18 वर्ष पूरे होने जा रहे है। जब राज्य बना तब बजट 7000 करोड़ रूपए था। आज करीब 80 हजार करोड़ हो गया है। छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण राज्य है जिसमें करीब 40 फीसदी गरीबी रेखा से नीचे है। करीब 42 फीसदी आदिवासी जनसंख्या है। वहां पर कई आर्थिक चुनौतियों है। इस परिस्थति में चाटर्ड एकाउटेंट आर्थिक संतुलन बनाने की भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो गया है। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ देश में सबसे अधिक अनाज की खरीदी करने वाला राज्य है। कई महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान स्थापित हो गए है। करीब 50 इंजीनियरिंग कॉेलेज, 68 नर्सिग संस्था सहित 10 मेडिकल कॉलेज है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए है। करीब 30 हजार करोड़ के सड़को का निर्माण हो रहा हैै। रेल्वे और एयर कनेक्टिीविटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। साथ ही मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए भी स्काई योजना क्रियान्वित की जा रही है। यह विकास यहीं तक सीमित नहीं हैं। बस्तर में करीब 15 हजार करोड़ रूपए के निवेश से नगरनार स्टील संयत्र की स्थापना की जा रही हैै। हमने देश का सबसे सुनियिोजित और सुविधायुक्त नया रायपुर बसाया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संस्था के न्यूज लेटर का विमोचन किया। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री श्रीचंद सुन्दरानी ने भी संबोधन दिया। इस अवसर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज पंडित, संस्था के रायपुर चेप्टर के अध्यक्ष श्री अमित चिमनानी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *