WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_2d884_4.MYD' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_2d884_4.MYD' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की पत्रकारवार्ता पर कांग्रेस का जवाब - Jogi Express

भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की पत्रकारवार्ता पर कांग्रेस का जवाब

0

विष्णुदेव साय तो जनता और भाजपा नेतृत्व दोनो का भरोसा खो चुके है

कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 फीसदी वायदों को पूरा किया

रायपुर/18 जुलाई 2022। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की पत्रकारवार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विष्णुदेव साय अपने दल और केन्द्रीय नेतृत्व का भरोसा खो चुके है वे किस नैतिकता से मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग रहे है। विष्णुदवे साय को अपने गिरेबान में झांक कर आत्म अवलोकन करना चाहिये कि विश्वास किसने और किस का खोया है? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत की सरकार है। भूपेश बघेल कांग्रेस विधायक दल के नेता है। ऐसे दो तिहाई बहुमत के विधायक दल के नेता से इस्तीफा मांगने पर भाजपा की बौखलाहट साफ दिख रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विष्णुदेव साय के आका रमन सिंह सार्वजनिक रूप स्वीकार कर चुके है कि विष्णुदेव की जगह आधा दर्जन लोग कपड़ा सिलवा कर अध्यक्ष बनने का इंतजार कर रहे है। एक सप्ताह पहले ही विष्णुदेव के नेतृत्व क्षमता पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय अविश्वास जता चुके है। राज्य के नेताओं के साथ भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व भी भरोसा नहीं करता है। प्रभारी पुरंन्देश्वरी जब भी प्रदेश के दौरे पर जाती है विष्णुदेव को साथ ले जाने से परहेज करती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 फीसदी से अधिक वायदों को पूरा कर चुकी है। 2018 में कांग्रेस ने जो कहा भूपेश सरकार ने वह किया है। कांग्रेस सरकार ने किसान, युवा, मजदूर, आदिवासी, महिला सभी वर्ग से किये वायदों को पूरा किया है। जनता भी कांग्रेस सरकार के कामों से प्रसन्न है और जनता का भरोसा कांग्रेस के प्रति लगातार बढ़ रहा। कांग्रेस चार उपचुनाव नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव सभी में भाजपा को करारी शिकस्त दी है लगातार जनता का भरोसा खोने वाली भाजपा के नेताओं द्वारा लोकप्रिय मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगना हास्यास्पद है।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MYUeAU8l' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_posts.ID FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_posts.ID NOT IN (126080) AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (9) ) AND ((wp_posts.post_type = 'post' AND (wp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *