मुख्यमंत्री को महिला सशक्तिकरण के लिए दिया गया सम्मान पत्र

0


रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए कर्नाटक के बैंगलुरू स्थित गार्डन सिटी विश्वविद्यालय ने सम्मान पत्र दिया है। डॉ. सिंह को आज यहां उनके निवास पर विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका पचौरी ने यह सम्मान पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. प्रियंका पचौरी जगदलपुर निवासी हैं। उन्होंने बैंगलुरू विश्वविद्यालय से बायोटेक्नॉलाजी में पीएचडी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed