उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने विद्यार्थियों को पढ़ाया

0

उत्तर बस्तर कांकेर 06 जुलाई 2022 :कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज नरहरपुर विकासखण्ड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत साल्हेभाट और रावस क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र, बालक आश्रम, प्राथमिक विद्यालय और तहसील कार्यालय का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम ठेमा के उप स्वास्थ्य केन्द्र, बालक आश्रम और प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

स्कूल एवं बालक आश्रम निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा में बच्चों के पढ़ाकर उनके अक्षर ज्ञान एवं गणतीय ज्ञान को परखा। विद्यालय के शिक्षकों से विद्यार्थियों गणवेश एवं पाठ्य पुस्तर वितरण की जानकारी ली तथा मध्यान्ह भोजन को भी देखा।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बालक आश्रम और प्राथमिक विद्यालय ठेमा के सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को स्वयं पढ़ाया। बच्चों को कविता सुनाने कहा, पुस्तक पढ़कर बताने एवं पहाड़ा सुनाने के लिए कहा। कक्षा पहली के अभिनव कुमार ने 100 तक गिनती और विकास कुमार ने अंग्रेजी वर्णमाला के बारे में पढ़कर सुनाया। कक्षा पांचवी के छात्र यशस्वी कुमार ने 12 का पहाड़ा पढ़कर सुनाया। कक्षा तीसरी एवं चौथी के बच्चो ने भी पहाड़ा पढ़कर सुनाया।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को अच्छा पढ़ाई करने की समझाईश देते हुए उच्च पद पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके द्वारा बालक आश्रम ठेमा के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए मच्छरों से बचाव के लिए खिड़की एवं वेन्टीलेटर में जाली लगाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed