नंद कुमार साय ने भाजपा की हकीकत को बताया – कांग्रेस

0

रायपुर/30 जून 2022। वरिष्ठ भाजपा नेता नन्दकुमार साय ने भाजपा की गुटबाजी को बेबाकी से स्वीकार किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा गुटबाजी में बंटी हुई है कोई भी नेता एक दूसरे का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को भाजपा कार्यकर्ता रमन सिंह की गाय के नाम से पुकारते हैं। राज्य के भाजपा नेता जनता का भरोसा पहले ही खो चुके थे अब उनके केंद्रीय नेतृत्व का भी भरोसा उनपर नहीं रह रहा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को आक्रमक नहीं ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है जिसका अभाव छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं में है। 15 साल सरकार में रहने के दौरान भाजपा के सारे के सारे नेताओ पर भ्रष्टाचार कमीशन खोरी के आरोप थे, यही कारण है भाजपा की प्रभारी पुरंदेश्वरी जब भी छत्तीसगढ़ आती है। राज्य के भाजपा नेताओं से दूरी बना कर रखती हैं यहां तक कि वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक को दौरे में साथ नहीं ले जाती। रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल मंडल में सहयोगी रहे नेताओं से दूरी बना कर रखती हैं। राज्य के किसी भाजपा नेता को पुरंदेश्वरी भाजपा का चेहरा बताने से डरती है। जिन नेताओं पर उनकी क्षमता पर उनका नेतृत्व भरोसा नहीं कर रहा उन पर जनता क्या भरोसा करेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नंद कुमार साय को मालूम है राज्य में भाजपा एक कमजोर और बेलगाम सेना को लेकर लड़ाई लड़ने की कोशिश में लगी है लेकिन उनकी सेना को 15 सालों तक भ्रष्टाचार की लत लग गयी है। छत्तीसगढ़ भाजपा के सारे नेताओं के ऊपर 15 साल की सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के दाग लगे है इसीलिये वे छत्तीसगढ़ का 2023 का विधानसभा चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ने की बात भाजपा करती है। राज्य को मालूम है भाजपा के इन दागी नेताओं को जनता 2018 के चुनाव में नकार चुकी है अतः इन पर दांव लगाने पर भाजपा वर्तमान के 14 सीटों तक भी नहीं पहुंच पा रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेतृत्व बदल लें, कुछ भी कर ले, जनता भूपेश बघेल और कांग्रेस के साथ खड़ी है। कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में हर वर्ग के लिये काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान, मजदूर, युवा, आदिवासी, ओबीसी, अनुसूचित जाति, सभी वर्ग के लोग खुश है। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां भाजपा के पास मुद्दे नहीं है। वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनसरोकारों के किसी मुद्दे को आज तक नहीं उठा पाई और न ही कांग्रेस सरकार पर भाजपा भ्रष्टाचार के एक भी प्रमाणिक आरोप लगा पाई है ऐसे में 2023 का चुनाव भाजपा के लिये 2018 की पुनरावृत्ति ही साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *