दन्तेवाड़ा : उद्यानिकी की उन्नत तकनीक से किसान के आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार

0

दन्तेवाड़ा, 13 जून 2022 :बदलते वक्त के साथ किसानों ने नई तकनीकी के साथ खेती कर रहे है। और मेहनत के बलबूते परिवार की आर्थिक स्थिती मजबूत करने के साथ ही समाज को नई दिशा दे रहे हैं।ऐसे ही किसान श्री सूरज पिता श्री बीज्जा ग्राम गंजेनार विकासखण्ड दन्तेवाड़ा का निवासी है। श्री सूरज पूर्व में परम्परागत तरीके से खेती कर रहे थे। जिससे वर्षभर में 25-30 हजार रूपये का आय अर्जित हो पाती थी।

उन्नत खेती अपनाकर कमा रहे लाखों रुपए

उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्नत तकनीक से साग-सब्जी उत्पादन करना प्रारम्भ किया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत उद्यानिकी विभाग से मल्चिंग हेतु अनुदान प्राप्त कर ड्रिप एवं मल्चिंग विधि से 1.00 हेक्टेयर क्षेत्र में बैंगन की खेती किया जिससे कृषक को 1.16 लाख की आमदनी प्राप्त हुई।

सूरज बने आदर्श किसान

किसान नये तकनीक अपनाकर उद्यानिकी खेती से अधिक आमदनी होने पर प्रसन्न है। सूरज ने खेती में नई तकनीक अपनाई और आज खेती की बदौलत अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। अब परिवार के लोग भी काफी खुश है। गंजेनार एवं आसपास के गांव के किसानों के लिए किसान श्री सूरज एक आदर्श कृषक के रूप में है। जिसे देखकर अन्य किसान भी उद्यानिकी फसल उत्पादन की नई तकनीक पर खेती करने की प्रेरणा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *