मुख्यमंत्री ने राजागांव के गुड़ी परिसर में जिम्मेदारीन बुढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी मंदिर में की पूजा अर्चना

0

गायता-पुजारियों द्वारा गुड़ी परिसर में लाए गांव के देवी-देवताओं की भी की पूजा

प्रदेशवासियों के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की

गुड़ी में पुजारियों ने छिंद पत्तों के गुलदस्ते से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

गुड़ी परिसर में रोपित किया पीपल का वृक्ष

मुख्यमंत्री ने गुड़ी के पुजारियों को वस्त्र भेंट किया

रायपुर// 27 मई 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विधानसभा कोंडागांव के राजागांव स्थित गुड़ी परिसर पहुंचे। गुड़ी में पुजारियों ने छिंद पत्तों के गुलदस्ते से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुड़ी परिसर स्थित जिम्मेदारीन बुढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी माता गुड़ी में विराजी जिम्मेदारीन माता, लंगुर माता, मावली माता, बंजारिन माता, बम्हनी माता, तारकिन माता, भीमा डोकरा , सुरलीन डंडाहा के दर्शन किये और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही गायता-पुजारियों द्वारा गुड़ी परिसर में लाये गए गांव के आराध्य देवी-देवताओं की भी उन्होंने पूजा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर गुड़ी के पुजारियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया।

पुजारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव के लोग किसी भी शुभ कार्य को सफ़लतापूर्वक सम्पन्न कराने के पूर्व गुड़ी में देवी-देवताओं की पूजा करते है। बरगद के कई वर्ष पुराने पेड़ों की छांव में स्थित गुड़ी का विशेष महत्व है और गर्मियों में भी यहां शीतलता का अनुभव होता है। गांव का प्रमुख स्थान होने के कारण लोग यहां रोजना आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *