प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर

0


कोरिया 21 अप्रैल 2022/
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 28 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम चिरगुड़ा के प्रियंका राजवाडे़ की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सावित्री, ग्राम टेंगनी के अवतारी लाल की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामधनी, ग्राम कुडे़ली के रामबाई की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामप्रसाद, ग्राम कसरा के अंकित सिंह की मधुमक्खी के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस अमर सिंह के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।
इसी तरह तहसील खडगवां के ग्राम मेंण्ड्रा के मंगली बाई की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस पप्पू तथा सूरज। तहसील चिरमिरी के ग्राम बंजारीडांड़ के शिवकुमार सिंह की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस इंद्रकुवंर, ग्राम गोविन्दपुर के अर्जुन की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शंकरलाल, के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *