महिला मोर्चा ने किया हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर जिला के द्वारा आज दिनांक 20 जनवरी 2018 को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा के नेतृत्व में हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया। सुहागिनो के अटल सुहाग की कामना और उनके सुखी व स्वस्थ जीवन की आशा के साथ हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम माघ माह के अवसर पर शनिवार दोपहर 5 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न

हुआ। हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम में महिला बहनों के द्वारा खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मीनल चौबे जी, संगीता रामटेके, पायल अम्बानी, सरिता साहू, मुरली नायडू विभिन्न खेलो मे विजेता रही।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा के द्वारा समस्त सुहागिनों को सुहागन सामग्री आदि वितरित कर तिलक वंदन किया गया। तत्तपश्चात सभी ने एक दूसरे को मंगल टिका लगाकर अटल सुहाग की कामना की। भाजपा महिला बहनों के द्वारा अपने से बड़ी उम्र की बहनों के चरण वंदन कर सुहागिनो ने अटल सुहाग की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंजु सुन्दरानी, मीनल चौबे, चन्नी वर्मा, हेमलता चन्द्राकर, सीमा साहू, अनिता महानंद, राजश्री अग्रवाल, सुभद्रा तम्बोली, बंदना मुखर्जी, माया शर्मा, पिंकी कुरैशी, सीमा सिंग, बबली सेन, भारती बागल, विद्याबाला, मनीषा चन्द्राकर, गीता रेड्डी, नीतू सोनी, कपिला सिंग आदि बहने उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed