धान की अवैध ब्रिकी एवं अवैध परिवहन में संलिप्त 102 वाहन और 38 हजार क्विंटल से अधिक धान जप्त

0


रायपुर ,राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी की अंतिम खरीदी 31 जनवरी 2018 तक है। प्रदेश में धान खरीदी 15 नवम्बर 2017 से शुरू हुआ है। इस दौरान अब तक धान की अवैध बिक्री और अवैध परिवहन संलिप्त कोचियों-बिचौलियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि धान की अवैध बिक्री तथा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सत्त निगरानी की जा रही है। उर्पाजन केंद्रों में धान खरीदी के लिए केवल आठ दिन शेष है। धान की अवैध खरीदी रोकने के लिए जिला प्रशासन, खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, कृषि उपज मण्डी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के द्वारा राज्य एवं जिला स्तर पर संयुक्त दल गठित कर विशेष चौकसी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मण्डी अधिनियम 1972 के तहत अब तक राज्य में धान की अवैध खरीदी एवं परिवहन में संलिप्त कोचियों-बिचौलियों के विरूद्ध 1218 प्रकरण दर्ज किए गए है और 38 हजार एक सौ क्विंटल धान जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध धान परिवहन में संलिप्त 102 वाहन भी जप्त किये गये है। इनमें जांजगीर-चांपा जिले में 22 वाहन, रायगढ़ जिले में 15 वाहन, गरियाबंद जिले में 13 वाहन, कोरिया जिले में 12 वाहन, धमतरी जिले में नौ वाहन, बेमेतरा एवं सरगुजा जिले में सात-सात वाहन, बिलासपुर जिले में पांच वाहन, कोण्डागांव एवं कबीरधाम जिले में तीन-तीन वाहन, मुंगेली एवं महासमुंद जिले में दो-दो वाहन और सुकमा एवं बलरामपुर जिले में एक-एक वाहन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed