श्रीनिवास तिवारी के निधन पर श्रद्धांजली

0
रायपुर/ श्री तिवारी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की एवं श्री तिवारी के निधन को कांग्रेस परिवार की अपूरणीयक्षति निरूपित किया है। संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं धाकड़ नेता श्रीनिवास तिवारी का आज इलाज के दौरान दिल्ली के निजी अस्पताल में देहांत हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी आयु 93 वर्ष की थी। वह अपने कार्यकर्ताओं के बीच ‘‘व्हाईट टाईगर’’ के नाम से मशहूर थे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, चुनाव अभियान समिति के प्रमुख डॉ. चरणदास महंत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर, अमितेष शुक्ल, सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा संसद सदस्य छाया वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उईके, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने भी मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *