अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक देवेंद्र यादव की अनुठी पहल

0

महिलाओं के साथ स्कूटी रैली निकाल कर जागरुकता का दिया संदेश

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की महिलाओं के सम्मान में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव उनका हौसला बढ़ाने के लिए स्कूटी रैली निकाली। डीजे की धुन में अरपा पैरी के धार जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों में थिरकते हुए भव्य रैली का आयोजन किया गया। जहाँ महिलाओं के साथ स्वयं भी स्कूटी चलाकर लोगों को जागरुकता का संदेश दिया।साथ ही आसमान में बलून उड़ाते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि महिलाएं अपना हौसला बुलंद रखे तो वे आसमान को भी छू सकती है। महिला पुरूष का भेद भाव खत्म करने का संदेश देते विधायक खुद स्कूटी चलाए।
इस रैली के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि शहर की महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें पहचान दिलाने वे हमेशा उनके साथ रहेंगे ताकि वे रूके नहीं और हमेशा आगे बढ़ती रहें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव रहे। जिन्होंने बलून उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद स्कूटर रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत सेक्टर 9 चौक से की गई। यह रैली सेंट्रल एवेन्यु से होकर सेक्टर 5 मेयर नीरज पाल के घर के पास बने डोम शेड पहुंची।
एनसीसी की टीम ने मार्च पाट कर किया विधायक का स्वागत
जब रैली सेक्टर 5 पहुंची तब वहाँ लड़कियों की एनसीसी टीम ने मार्चपाट किया और मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत किया। इसके बाद यहां महिलाओं के लिए और भी कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सेक्टर 5 में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को स्पेशल फील कराने उनके लिए गर्ल्स बैंड के साथ डीजे का भी आयोजन किया गया।
आप का भाई हमेसा आप सब के साथ है।
इस मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस रैली का उद्देश्य यह है कि हमारे शहर की बहन-बेटियों को यह अहसास हो कि वे बिना डरे हमेशा आगे बढ़े क्योंकि उनका उत्साह बढ़ाने हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शहर की बहन बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और इनके इसी हौसलों को सलाम करने हमारी एक पहल है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा देश पुरुष प्रधान है इसलिए हमारा देश विकाशील देश है। जिस दिन महिला प्रधान हो जाएगा उस दिन हमारा देश विकसित देश बन जाएगा। भारत के निर्माण और विकास में महिलाओं का पूरा योगदान है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही
उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में शहर के प्रतिभा शाली महिलाओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। साथ ही सास्कृति कार्यक्रम में भाग लेने वाली जानवी चौबे ने भारत नाट्यम की प्रस्तुति दी। अनामिका की ग्रुप ने छ ग नृत्य पेश किए। कुसुम ने नृत्य, गुरजीत,आरती,ममता ने गीत गा कर सब का मन मोह लिया। हेमलता और उनके ग्रुप ने आदिवासी डांस कर खूब तालियां बटोरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed