पुरखों के सपने को साकार करने वाला विशाल बजट

0

बजट में हर वर्ग की आने वाला कल की खुशहाली समाहित है

दाऊ ने अटल सरकार के समय बंद हुई पेंशन योजना पुनः शुरू की

रायपुर/09 मार्च 2022। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री भूपेश बघेल सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दाऊ ने अटल सरकार के समय से बंद हुई शासकीय कर्मचारियों की पेंशन योजना को राज्य में पुनः लागू कर शासकीय कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य निर्माण के बाद का विशाल बजट प्रस्तुत कर पुरखों के सपने को पूरा करने का काम किया है। अलग छत्तीसगढ़ राज्य की मांग के पीछे हमारे पुरखों का जो सोच जो सपना था उसे आकार देने वाला बजट 2022-23 का बजट है। हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो और छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी वर्ग, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग को उनका हक अधिकार मिले। यहां की कला, संस्कृति, परंपरा, तीज, त्यौहार का संरक्षण हो प्रचार-प्रसार हो। यहां के वन क्षेत्र, यहां के नदिया, यहां के पर्यावरण, यहां के माइंस का लाभ यही के किसानों, नौजवानों, माताओं-बहनों, श्रमिक भाइयों, व्यापारियों को उसका लाभ मिले उस सोच को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के बजट से छत्तीसगढ़ में सिंचाई का क्षेत्र बढ़ेगा। किसान और उन्नतशील और आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, सरकारी नौकरी का अवसर मिलेंगे। गौ सेवा के साथ पशुधन की भी रहने खाने का प्रबंध होगा। वन क्षेत्र बढ़ेंगे। उद्योग लगने से राज्य का राजस्व बढ़ेगा। यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत सुरक्षा व्यवस्था देना राज्य की जनता के प्रति अपने जिम्मेदारियों को निर्वहन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed