विधायक अमितेष शुक्ल सपत्निक महानदी आरती में शामिल हुए

0

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला का महानदी मैय्या की महाआरती स्थानीय विप्र समिति के संपूर्ण दायित्व संचालन में बड़ी भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हो रही है। रविवार को इस विराट एवं विहंगम महानदी आरती में विशिष्ट यजमान स्वरूप छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेष शुक्ल सपत्नीक शामिल होकर प्रदेश एवं क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। मंचीय संबोधन में उन्होंने स्थानीय ब्राम्हणों द्वारा की जा रही वैदिक मंत्रों के साथ संगीतबद्ध सस्वर आरती से भाव विभोर होकर सभी आचार्यगणों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

महानदी आरती के रचनाकार एवं आरती संचालक डाॅ. संतोष शर्मा कुंभज ने बताया कि महानदी मैया की आरती में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे है एवं महाआरती की मौलिक एवं प्रत्यक्ष आरती गायन से सभी मंत्रमुग्ध होकर धन्यता का अनुभव कर रहे है। विदित हो कि पिछले वर्ष से ही महाआरती का पूर्ण संचालन दायित्व यहां के स्थानीय ब्राम्हणों को प्रदान की गई है। पिछले वर्ष मुक्ताकाशी मुख्यमंच से धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा था कि हमारे छत्तीसगढ़ में विद्धान ब्राम्हणों की कमी नहीं है जब तक हमारा शासन रहेगा तब तक स्थानीय ब्राम्हणों को प्रमुखता के साथ महाआरती का दायित्व दिया जाता रहेगा।

महाआरती में प्रमुख रूप में जिला मीडिया प्रभारी सुनील तिवारी, सेवादल प्रमुख रामकुमार साहू, आरती संयोजक अशोक श्रीवास्तव, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, रूपेश साहू, प्रकाश साहू, नगर पंचायत के सीएमओ चंदन मानकर, तरूण ठाकुर, वर्षा ठाकुर, प्रीति पांडे, मनीषा शर्मा, आचार्यगण पं. विजय शर्मा, कन्हैया तिवारी, देवेन्द्र दुबे, संजय मिश्रा, संतोष मिश्रा, भूपेन्द्र पांडे, पदुम पांडे, संस्कार मिश्रा, सूरज शर्मा, आदित्य मिश्रा के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed