खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे किसान – कांग्रेस

0

रायपुर/25 फरवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओं के इशारे पर केंद्र ने छत्तीसगढ़ के खाद के कोटे को कम किया है। छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को राज्य के किसान कभी माफ नहीं करेंगे। भाजपाई षड़यंत्र के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा दिये गये खाद को किसानों को उनकी आवश्यकता तथा उपलब्धता अनुसार समुचित रूप से उपलब्ध करवाया। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि खाद की कालाबाजारी न हो। राज्य में कहीं भी यूरिया और डीएपी खाद पर किसी को भी निर्धारित मूल्य से अधिक लेने की छूट नहीं है। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी भाजपा की कमीशनखोर सरकार में हुआ करती थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पतन के साथ ही जमाखोरी, मुनाफाखोरी तथा कालाबाजारी का अंत हो चुका है। जो कुछ लोग भाजपा के समय से लगी लत से प्रभावित होकर कीमत से अधिक दाम लेने की कोशिश करते हैं, उन पर फौरन कड़ी कार्रवाई होती है। पूरे राज्य में यूरिया और डीएपी निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि किसान विरोधी भाजपा के नेताओं को कांग्रेस की सरकार में किसानों की खुशहाली देखी नहीं जा रही। किसान को उसकी मेहनत का न्यायपूर्ण प्रतिफल छत्तीसगढ़ में मिल रहा है। किसान को लागत से दोगुना मूल्य देने का वादा करने वाली मोदी भाजपा सरकार ने देश के किसान से धोखा किया और जब कांग्रेस की सरकार अपने राज्य के अन्नदाता के साथ न्याय कर रही है तो भाजपा अड़ंगा लगाती है। किसान को धान का 2500 रुपये न मिले, इसके लिए मोदी सरकार ने सारा जोर लगा दिया, तब भी कांग्रेस की सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अंतर की राशि देकर किसानों का सम्मान कर रही है। किसान के खिलाफ कदम-कदम पर बाधाएं खड़ी करने वालों ने बारदाना संकट पैदा किया, तब भी कांग्रेस की सरकार ने दाना-दाना धान खरीदा। मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा काट दिया। भाजपा की कोशिश है कि किसान को राहत न मिले। वह परेशान हो ताकि वह मजबूरी में भाजपा के साथ हो जाये। लेकिन किसान भाजपा की इन चालों से वाकिफ हैं। वे जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनकी बेहतरी के लिए दिन रात काम कर रही है और भाजपा की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। ऊपर से यहां के भाजपा नेता इस साजिश में शामिल होकर भ्रम फैलाने हाथ पैर मार रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले उसके नेताओं में थोड़ी सी भी गैरत है तो मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा बढ़वाकर दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *