मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना की केंद्र सरकार के अधिकारियों ने की तारीफ भाजपा नेताओं को दिखाया आईना

0

रमन सरकार में हजारों सरकारी स्कूल हुई थी बंद शिक्षा का हुआ था बाजारीकरण

रायपुर/17 फरवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पर सवाल उठा रहे भाजपा नेताओं को केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधिकारियों ने आईना दिखाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने गरीब बच्चों को निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए गरीब बच्चों के माता-पिताओं के सपनों को साकार करने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की। राज्य में 173 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन हो रहा है जहाँ गरीब बच्चो को निःशुक्ल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा रहा है। स्कूल में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी और लैब की व्यवस्था की गई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तरह ही अब राज्य में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार कि राज्य के बच्चों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने प्रतिबद्ध है जिसकी तारीफ केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधिकारियों ने की है।

प्रदेश प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान राज्य में हजारों की संख्या में सरकारी स्कूलों को बंद किया गया था। शिक्षा का बाजारीकरण किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने रमन सरकार के दौरान बंद हुए सरकारी स्कूलों को पुनः शुरू किया साथ ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की भी शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *