गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूर्ण: फायनल रिहर्सल में जवानों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया

0

रायपुर । राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। माननीया राज्यपाल छत्तीसगढ़ सुश्री अनुसुइया उइके मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। आज यहां पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित फायनल रिहर्सल में गार्ड ऑफ़ ऑनर द्वारा सलामी दी गई।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री एन.आर.साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

परेड कमाण्डर, श्री स्मृतिक राजनाला, भा.पु.से.परिवीक्षाधीन, जिला जगदलपुर और श्री विकास कुमार भा.पु.से.परिवीक्षाधीन जिला बिलासपुर(रिजर्व) के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, मध्यप्रदेश सशस्त्र बल(पुरुष), छ.ग. सशस्त्र बल(पुरुष), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल(महिला), नगर सेना(महिला) एवं बैण्ड के प्लाटून इस अवसर पर परेड में शामिल हुए।

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया जाएगा। जिन अधिकारी-कर्मचारी को अलंकृत किया जाएगा उनमें श्री कमलोचन कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री सुरेश लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक, श्री संजय पोटाम, निरीक्षक, श्री लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक, श्री ओंकार सिंह दीवान, निरीक्षक, श्री बीजाराम तामो, प्रधान आरक्षक, श्री उमाशंकर राठौर, निरीक्षक, श्री चेतन लाल बेलेन्द्र, प्रधान आरक्षक, श्री मानिक लाल कोरेटी, प्रधान आरक्षक, श्री मोहन लाल निषाद, निरीक्षक, श्री बृजलाल भारद्वाज, निरीक्षक, श्री कमलेश कुमार रात्रे, सहायक प्लाटून कमाण्डर, श्री सोमारू राम यादव आरक्षक, श्री आशीष सिंह राजपूत, निरीक्षक, श्री इन्द्र कुमार शिवानी, कंपनी कमाण्डर, श्री विन्टन कुमार साहू, निरीक्षक, श्री अश्वनी राठौर, निरीक्षक,श्री जीतेन्द्र कुमार डहरिया, उप निरीक्षक,श्री दिनेश पुरेना, उप निरीक्षक,श्री विरासत कुजूर, उप निरीक्षक,शहीद श्री मुरली ताती, सहायक उप निरीक्षक की पत्नी श्रीमती मैनू ताती को पदक से अलंकृत किया जा रहा है।

इसी तरह उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से श्री उदयभान सिंह चैहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अलंकृत किया जाएगा। इसी तरह ‘सराहनीय सेवा पदक‘ से श्री यदुराम तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष परमानंद, उप पुलिस अधीक्षक, श्री श्रीराम वर्मा, सहायक सेनानी, श्री डिलेश्वर प्रसाद साहू, उप निरीक्षक, श्री अवधेश कुमार चैहान, उप निरीक्षक, श्री प्रेमसाय भगत, सहायक उप निरीक्षक, श्री दृगपाल प्रसाद तिवारी, प्रधान आरक्षक, श्री प्रहलाद सिंह गागड़ा, प्रधान आरक्षक, श्री मदन मोहन पटेल, प्रधान आरक्षक, श्री अवकाश राम नरेटी, प्रधान आरक्षक को सम्मानित किया जाएगा।

आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री सुरेश प्रसाद गौतम, मुख्य अनुदेशक, श्री मोती लाल साहू, सब इंस्पेक्टर (एम), श्री भोगेन्द्र गोग, कंपनी हवलदार मेजर, श्री जोधन लाल साहू, हवलदार, श्रीमती रेणु लोखण्डे, हवलदार, श्री सुरेन्द्र कुमार देवांगन, सैनिक को ‘गृह रक्षक नागरिक सुरक्षा पदक‘ से अलंकृत किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री क्षीरोद्र कुमार साहू, उप निरीक्षक श्रीमती गंगा धुर्वे, निरीक्षक, श्री कन्हैया लाल यादव, प्रधान आरक्षक, श्री गंगा प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक, श्री कन्हैया लाल यादव, प्रधान आरक्षक, श्री जीत कुमार देवांगन सूबेदार-(अ), श्री कमलेश कुमार सोनबोईर, उप निरीक्षक (अ) को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया जा रहा है। अनुकरणीय सेवाओं के लिए श्री लेखराम धुरंधर, प्रहरी, श्री संतराम पुरेना, प्रहरी को ‘सराहनीय सुधार सेवा पदक‘ से अलंकृत किया जा रहा है।

इसी तरह बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए मास्टर अमन ज्योति जाहिरे, जिला-कोरबा (छ.ग.) और मास्टर सौर्य प्रताप चंद्राकर, जिला-धमतरी (छ.ग.) को 15 हजार रूपए एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *