जिले के 74.02 प्रतिशत किसानों से खरीदी की गई, शासन के निर्देश पर 7 फरवरी तक की जाएगी धान खरीदी

0

’24 जनवरी को 56 हज़ार क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी के लिए 1247 टोकन कटे,
राजस्व अधिकारी कर रहे टोकन सत्यापन, टोकन से कम मिला धान, रकबा समर्पण की कार्यवाही जारी
’जिले में अब तक 11 लाख 83 हजार क्विटंल से अधिक की हुई धान खरीदी, 7 हजार 927 किसानों ने किया रकबा समर्पण’

कोरिया 24 जनवरी 2022/जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1 दिसम्बर 2021 से शुरू धान खरीदी में 74.02 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी की गई है। पंजीकृत 33 हजार 830 किसानों में से 24 जनवरी 2022 तक की स्थिति में 25 हजार 41 किसानों से 11 लाख 83 हजार 960 क्विंटल की धान खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए 31 जनवरी 2022 तक की जाने वाली धान खरीदी की तिथि में बदलाव करते हुए 7 फरवरी 2022 किए जाने के अहम फैसले ने अन्नदाताओं को राहत दी है। जिले के शेष 8 हजार 789 किसानों से शत प्रतिशत धान खरीदी की जा रही है।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में बनाए गए 41 उपार्जन केन्द्रों में सुचारु रूप से जारी है। जिले में गत दिनों मौसम की खराबी, बारिश तथा ओलावृष्टी के प्रभाव से किसानों को हुए नुकसान की पूर्ति बचे हुए खरीदी दिनों से हो सकेगी। जिला प्रशासन द्वारा जिले में बचे हुए  किसानों से शतप्रतिशत धान खरीदी का प्रयास किया जा रहा है। अब तक मिलरों के द्वारा 44.38 प्रतिशत धान का उठाव किया गया है। वहीं जिले में 7 हजार 927 किसानों ने 797.528 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है।

जिला अधिकारियों द्वारा किया जा रहा सतत निरीक्षण, टोकन से कम मिला धान, टोकन जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही जारी –
कलेक्टर द्वारा जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनके द्वारा खरीदी केन्द्रों का निरन्तर निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन करते हुए कार्यवाही जारी है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ के द्वारा धान उपार्जन केंद्र बंजी में किए गए निरीक्षण में 2 किसानों द्वारा क्रमशः 29.69 क्विंटल एवं 26.40 क्विंटल मिक्स धान पर जप्ती की गई। नायब तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ द्वारा बरबसपुर धान उपार्जन केंद्र का जांच किया। समिति में अभी तक खरीदे गए धान की जांच, टोकन जांच एवं ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक धान नहीं बेचा है, उनके घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण में किसान कन्हैया निवासी बरबसपुर के घर पर भौतिक सत्यापन करने पर केवल 5 क्विंटल धान मिला जबकि टोकन 21 क्विंटल का कटाया गया है, त्वरित कार्यवाही करते हुए 16 क्विंटल का रकबा समर्पण करवाया गया।
पटना तहसील अंतर्गत ग्राम करहियाखाण्ड में भौतिक सत्यापन में एक किसान श्याम बिहारी यादव के द्वारा 270 बोरी धान जूट बोरी के पाए गए, जिस पर अलग-अलग धान खरीदी केंद्र जिल्दा, कोड़ा, पटना समिति के 2020-21, 2021-22,के स्टेनशील लगे बारदाने प्राप्त हुए। मौके से 270 बोरी धान जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *