कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में आज राजधानी के वरिष्ठजनों को विधायक विकास उपाध्याय ने दिलाई सदस्यता

0

कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पंहुचाने एवं देश हित में कार्य करने हेतु चलाया जा रहा सदस्यता अभियान – विकास उपाध्याय

20 जनवरी,गुरूवार/रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। राजधानी रायपुर में भी सदस्यता अभियान के तहत लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने हेतु कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान में शामिल हुए और सीमित व्यक्तियों के साथ मिलकर शहर के वरिष्ठजनों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को आमजन तक पंहुचाते हुए स्वयं विधायक विकास उपाध्याय घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बना रहे हैं।
विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी जिसका देश की आज़ादी में विशेष योगदान तथा गौरवशाली इतिहास रहा हैं, ऐसी कांग्रेस पार्टी का सदस्य होना अपने आप में गर्व की बात हैं और हमारा ये सौभाग्य हैं कि हम अन्य लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें सदस्यता दिला रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर आमजन का सहयोग करते हुए देशहित कार्य करना हम सबका प्रमुख उद्देश्य हैं । कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे इस सदस्यता अभियान में युवा,महिला,पुरुष सहित सभी वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं एवं उत्साहपूर्वक ऐतिहासिक कांग्रेस पार्टी का सदस्य बन रहे हैं। आज के इस सदस्यता अभियान में विधायक विकास उपाध्याय के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला,ब्लॉक अध्यक्ष देवकुमार साहू,विकास अग्रवाल,संदीप सिरमौर ने रायपुर शहर के स्वरूपचंद जैन,गुरुबख्श छाबड़ा,राजेश बिस्सा,प्रेमचंद जैन,मीनाक्षी वर्मा,सुशील ओझा सहित अन्य लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *