लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने भिलाई- 3 चरोदा निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा किया

0

दुर्ग 12 दिसंबर, 2021। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने आज नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भिलाई-3 चरोदा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में दौरा किया। कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ वार्डों की गलियों में घूम-घूम कर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। इसके साथ ही मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस तरीके से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में घोषणा की थी और हर एक वादे को एक-एक कर पूरा कर रहीं हैं। ऐसे ही नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की घोषणाएं ‘वादा नहीं, कांग्रेस का वचन’ है। और हम इस संकल्प के साथ इस चुनाव में आपका समर्थन मांग रहे हैं।

शांति नगर में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश दांडेकर के वार्ड में आम जनता को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि भिलाई-3 चरोदा नगर निगम में अगर कांग्रेस की शहर सरकार बनी तो इस क्षेत्र में विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

मंत्री गुरु रूद्र कुमार रविवार को भिलाई-3 चरोदा निकाय क्षेत्र में विभिन्न वार्डों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। जिसमें देवबलौदा बस्ती वार्ड क्रमांक 32 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण चंद्राकर, देवबलोदा भाटापारा वार्ड क्रमांक 35 में कांग्रेस प्रत्याशी भारती राम सूर्यवंशी, सागरपारा वार्ड क्र. 35 में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष महानंद, जी-केबिन वार्ड क्र. 34 में कांग्रेस प्रत्याशी ललित कुमार दुर्गा, सिरसाकला बस्ती वार्ड क्र. 36 में कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा चंद्राकर, सिरसाकला भाटापारा वार्ड क्र. 37 में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा चंद्राकर, शांति नगर वार्ड क्र. 17 में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश दांडेकर के पक्ष में प्रचार किया। सभी वार्डों में भ्रमण कर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की अपील की। और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed